सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना के मुरीद हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कह दी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 09:41 AM IST
विज्ञापन
UP Chief Minister Yogi Adityanath became a fan of Kangana Ranaut said I will definitely watch Kangana film
Kangna ranaut, CM yogi adityanath - फोटो : insta

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उनके दमदार अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन वह सबसे ज्यादा अपने बेबाक बोलो के लिए सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कंगना खुलकर अपनी बात कहती नजर आती हैं। इस वजह से बॉलीवुड के साथ राजीतिक गलियारों में भी कंगना की खूब चर्चा होती है। वैसे तो कंगना की फैन फॉलोइंग बहुत लंबी है, लेकिन उनकी इस लिस्ट में एक खास नाम और जुड़ गया है। वो नाम है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी शेयर की है जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ऐसा कहते नजर आए जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि वह कंगना रनौत के मुरीद हो गए हैं। 

Trending Videos
UP Chief Minister Yogi Adityanath became a fan of Kangana Ranaut said I will definitely watch Kangana film
Kangna ranaut, CM yogi adityanath - फोटो : insta
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंगना को लेकर कह दी ये बात-
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर की है जिसमें योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि दुनिया का फिल्म सिटी बनेगा सबसे अच्छा फिल्म सिटी बनेगा। तभी एक बात के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि ''कंगना जी की फिल्म तो जरूर देखूंगा मैं''। कंगना रनौत ने इस वीडियो क्लिप को अपनी इंस्टा स्टोरी से शेयर करते हुए लिखा है महाराज जी। इसी के साथ उन्होंने योगी आदित्यनाथ को टैग भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Chief Minister Yogi Adityanath became a fan of Kangana Ranaut said I will definitely watch Kangana film
kangna ranaut - फोटो : PTI

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वे अपनी पोस्ट से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। आपको बता दें कि कंगना कई बार बीजेपी के समर्थन में भी ट्वीट करती रहती हैं और उनके बयानों को लेकर कई बार उन्हें बीजेपी को लेकर उनके ट्वीट्स खूब वायरल होते हैं। हाल ही में कंगना किसानों पर किए गए अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गई थी। इसके अलावा उन्होंने देश की आजादी को लेकर भी बयान दिया था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ था।

UP Chief Minister Yogi Adityanath became a fan of Kangana Ranaut said I will definitely watch Kangana film
Kangna ranaut, - फोटो : insta
बात करें कंगना के वर्क फ्रंट की तो वे फिल्म 'पंगा' और 'थलाइवी' में नजर आईं थी। जहां 'पंगा' फिल्म में दोबारा से कबड्डी चैंपियन बनने की कहानी दिखाई गई है तो वहीं 'थलाइवी' में कंगना ने जयललिता का किरदार निभाया है। अब कंगना अपनी आगामी फिल्म तेजस को लेकर चर्चा में हैं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed