फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरें वायरल, महाराष्ट्र साइबर सेल ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Mon, 15 Jun 2020 09:10 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 15 Jun 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide Pics viral Maharashtra Cyber Cell warns
सुशांत सिंह राजपूत के घर के बाहर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के कुछ ही देर बाद उनके शव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों के इस तरह वायरल होने पर बॉलीवुड सितारों सहित प्रशंसकों ने नाराजगी जाहिर की। अब इस पर महाराष्ट्र साइबर सेल ने भी चेतावनी दी है।

Sushant Singh Rajput Suicide Pics viral Maharashtra Cyber Cell warns
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र साइबर ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि 'सोशल मीडिया पर जो ट्रेंड देखा जा रहा है वो परेशान करने वाला है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं। यह बहुत परेशान करने वाला है।'

Sushant Singh Rajput Suicide Pics viral Maharashtra Cyber Cell warns
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र साइबर ने अगले ट्वीट में लिखा कि, 'बता दें कि ऐसी किसी भी तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैलाना कानूनी नियमों और कोर्ट के आदेशों के खिलाफ है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide Pics viral Maharashtra Cyber Cell warns
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

अगले ट्वीट में महाराष्ट्र साइबर ने लिखा, 'यूजर्स ऐसी तस्वीरों को फैलाने से बचें। साथ ही जो तस्वीरें साझा की हैं उन्हें डिलीट कर देनी चाहिए।' 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide Pics viral Maharashtra Cyber Cell warns
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार मुंबई पहुंचा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली। आज सुशांत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुशांत के पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य पटना से मुंबई पहुंच गए हैं। सुशांत सिंह का परिवार पटना में रहता है। रविवार की रात को ही वो पटना से रवाना हो गए। कोरोना वायरस की वजह से सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। सुशांत के पिता के अलावा उनकी बहनें और कुछ अन्य करीबी ही जा सकेंगे।  

पटना से मुंबई पहुंचा सुशांत सिंह राजपूत का परिवार, आज होगा अंतिम संस्कार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed