{"_id":"60add2a15bf21b454526d6c5","slug":"sushmita-sen-boyfriend-rohman-shawl-reveals-her-best-quality-here-s-what-he-said","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव बर्ड्स: सुष्मिता सेन की इस आदत पर फिदा हैं ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, बोले - वो बेस्ट हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लव बर्ड्स: सुष्मिता सेन की इस आदत पर फिदा हैं ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, बोले - वो बेस्ट हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 26 May 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहमन शॉल मॉडलिंग की दुनिया में एक अच्छा मुकाम हासिल कर चुके हैं। इंडस्ट्री में ज्यादातर लोग उन्हें सुष्मिता सेन के ब्वायफ्रेंड के रूप में जानते हैं। रोहमन सुर्खियों में तब आए जब साल 2018 शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की दिवाली पार्टी में रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन हाथों में हाथ डालकर स्पॉट हुए थे। फैंस ने इससे ही अंदाजा लगा लिया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय नजर आती हैं। आए दिन नई-नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। साथ ही वीडियोज और तस्वीरों में अक्सर रोहमन भी नजर आते हैं। दोनों साथ में कई बार स्पॉट भी किए जाते हैं। अब यह जोड़ा एक बार फिर लाइमलाइट में आया है। बता दें कि चर्चा में आने की वजह भी बेहद दिलचस्प है। दरअसल, रोहमन ने इंस्टाग्राम पर एक सेशन के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं और सुष्मिता संग अपने रिश्ते को लेकर भी कई बातें सामने रखी हैं।
2 of 5
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही मेें रोहमन ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था जिसके बाद से वह काफी चर्चा में आ गए हैं। इस दौरान फैंस ने उनसे जमकर सवाल पूछे और रोहमन ने भी उनके दिलचस्प जवाब दिए। अब रोहमन का सेशन है तो यह लाजिमी था कि सुष्मिता से संबंधित सवाल भी जरूर पूछे जाएंगे। फैंस ने दोनों के रिलेशन और बॉन्डिंग को लेकर खूब सवाल किए।
3 of 5
रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं एक यूजर ने उनसे पूछा कि उन्हें कैसा लगता है एक सिलेब्रिटी की तरह जीवन जीना जब आप सड़कों पर ऐसे ही किसी भी वक्त अपनी इच्छा से नहीं घूम सकते। इसके जवाब में रोहमन कहते हैं, 'मैंने अभी तक ऐसा कुछ हासिल नहीं किया है। ये किसी और (सुष्मिता सेन) की मेहनत है, जब मैं खुद से यह सब करूंगा तब इसका जवाब दूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन
- फोटो : social media
वहीं एक फैन ने रोहमन से सुष्मिता की एक अच्छी क्वालिटी के बारे में पूछा तो इसपर वो जवाब देते हैं - 'उनकी जागरुकता (अवेयरनेस)।' वहीं अन्य यूजर ने कहा सुष्मिता मैम के लिए कुछ कहना चाहेंगे, इसपर रोहमन लिखते हैं, 'वो बेस्ट हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 4 जनवरी 1991 को पैदा हुए रोहमन शॉल के फेसबुक अकाउंट की टाइमलाइन के मुताबिक, वो साल 2014 में मुंबई शिफ्ट हुए थे। अपनी लुक्स से भले ही रोहमन विदेशी लगते हैं, लेकिन वो नोएडा के रहने वाले हैं। रोहमन को गाना गाने का भी शौक है। जाहिर है कि रोहमन मॉडल हैं तो वो कसरत के भी शौकीन होंगे। लेकिन कसरत करने का शौक वो अकेले ही पूरा नहीं करते बल्कि सुष्मिता सेन के साथ कसरत करते दिखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।