सब्सक्राइब करें

सुजैन खान ने पार्टी के दौरान गिरफ्तारी की खबरों पर दी सफाई, कहा- ‘क्लब में मौजूद थी लेकिन...’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 23 Dec 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
Sussanne khan clarify on reports of her arrest by Mumbai police in a club
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के बारे में बीते मंगलवार को ऐसी खबरें आईं कि उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट थी कि वह एक क्लब में पार्टी कर रही थीं और कोविड 19 के नियमों का उल्लंघन किया था। इन खबरों के बाद सुजैन खान खुद सामने आईं और अपना पक्ष रखा।

Trending Videos
Sussanne khan clarify on reports of her arrest by Mumbai police in a club
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr

सुजैन खान ने गिरफ्तारी की खबरों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि वह एक क्लब में थीं जहां पुलिस ने उन्हें किन्हीं कारणों से तीन घंटे इंतजार करने के लिए कहा था लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। सुजैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये बातें लिखीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sussanne khan clarify on reports of her arrest by Mumbai police in a club
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr

सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा, 'सविनय स्पष्टीकरण, बीती रात मैं एक दोस्त के जन्मदिन पर डिनर पर गई थी। इस पार्टी में शामिल हुए लोगों में से कुछ ने ड्रैगन फ्लाई क्लब जाने का फैसला किया। रात  2.30 बजे अधिकारी वहां पहुंचे। क्लब के लोग और अधिकारियों के बीच बातचीत हुई और सभी मेहमानों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।'

Sussanne khan clarify on reports of her arrest by Mumbai police in a club
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr

सुजैन ने आगे लिखा कि 'आखिर में हमें छह बजे घर जाने की इजाजत मिल गई थी। इसलिए मीडिया में आ रही गिरफ्तारी की खबरें पूरी तरह से गलत और गैरजिम्मेदाराना हैं। मुझे नहीं पता है कि हमसे रुकने को क्यों कहा गया और क्लब वालों ने अधिकारियों से क्या बात की? मैं लगातार सामने आ रही खबरों पर अपना पक्ष रख रही हूं। मैं मुंबई पुलिस का बहुत सम्मान करती हूं और वह हमें सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत हैं। उनकी मेहनत के बिना हम सुरक्षित नहीं घूम सकते।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

विज्ञापन
Sussanne khan clarify on reports of her arrest by Mumbai police in a club
गुरु रंधावा - फोटो : Instagram/ @gururandhawa

पुलिस ने नाइट क्लब में मारा था छापा
मंगलवार को मुंबई पुलिस ने एक नाइट क्लब में छापेमारी की थी। इस दौरान वहां बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां मौजूद थीं। इनमें सुजैन खान, गुरु रंधावा, बादशाह और क्रिकेटर सुरेश रैना भी शामिल थे। दरअसल कोरोना वायरस को देखते हुए 22 दिसंबर से पांच जनवर तक नगर निगम क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू घोषित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed