{"_id":"6045c9548ebc3ecad70795ba","slug":"taapsee-pannu-and-mithali-raj-gave-formost-message-to-all-women-said-choose-to-challenge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Women’s Day 2021: तापसी पन्नू और मिताली राज ने महिलाओं को दिया खास संदेश, चुनौतियों पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Women’s Day 2021: तापसी पन्नू और मिताली राज ने महिलाओं को दिया खास संदेश, चुनौतियों पर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू, मिताली राज
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और क्रिकेट की दो सबसे प्रेरणादायक शख्सियतों तापसी पन्नू और मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर विशेष संदेश साझा किया है। ये दोनों चुनौतीपूर्ण हालातों के महत्वपूर्ण संदेश को साझा करने के लिए एक साथ आई हैं। एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें इनके विचार सुने जा सकते हैं।
2 of 5
तापसी पन्नू, मिताली राज
- फोटो : Youtube
महिला दिवस के इस विशेष वीडियो में तापसी और मिताली जीवन के सभी क्षेत्रों से महिलाओं को खड़े होने, आदर्श को चुनौती देने और अपनी खुद की कहानियों को बुनने का जिम्मा उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। इनका कहना है कि आज हम यहां तक आ पाए क्योंकि हमसे पहले किसी ने रास्ता किया। इसलिए आगे आने वाली अन्य लड़कियों के लिए हमें भी रास्ता आसान करना चाहिए।
3 of 5
तापसी पन्नू, मिताली राज
- फोटो : Youtube
वीडियो में अभिनेत्री और क्रिकेटर दोनों मिलकर अपनी बातें रख रही हैं। इसमें कहा गया है ‘ओ लड़की, बेटी, पत्नी, मां और दोस्त मगर सबसे पहले और महत्वपूर्ण मैं एक लड़की हूं। मैं आज चिंतित नहीं हूं, क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं उस लड़की से बात कर रही हूं जो दूर तक नहीं दिखती। वो लड़की जो जानती है कि मौन अनमोल है, लेकिन सिर्फ तब जब वह सुन रही हो। मगर जब वह बोलती है तो लोगों के लिए बोलती है ना कि महिलावाद के लिए न ही मानवतावाद के लिए बल्कि मानवजाति के लिए’।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिताली राज
- फोटो : Youtube
ये दोनों आगे कहती हैं ‘लड़की, तुम अच्छे ज्वार का सामना कर खड़ी हो, तुम पोषित जमीन पर खड़ी हो, जो तुमसे पहले कई लोगों द्वारा बनाई गई है, जिन्होंने सवाल करने की चुनौती स्वीकार करने का साहस दिखाया। इसलिए तुम्हारे पास तुमसे पहले जवाब मिले। इसिलए चुनौती को चुनो, ताकी जो तुम्हारे बाद आए उसे भी सबकुछ बेहतर मिले’। इसके आगे भी वीडियो में काफी संदेश दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि तापसी पन्नू भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक में काम कर रही हैं। वह मिताली का किरदार पर्दे पर निभा रही हैं। फिल्म का नाम ‘शाबाश मिठू’ है, जिसे डायरेक्टर राहुल ढोलकिया निर्देशित कर रहे हैं। इसके जरिए तापसी मिताली के संघर्ष और चुनौतियों को पर्दे पर लेकर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।