अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय क्रिकेटर और कप्तान विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए विराट ने उन्हें इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही विराट ने लिखा कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी भी अनुष्का की तरह ही बने।
विराट कोहली ने साझा की बेटी वामिका संग अनुष्का शर्मा की तस्वीर, महिला दिवस पर लिखा ये खास मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट ने लिखा, 'बच्चे को जन्म देते देखना आसान बात नहीं है। ये किसी के लिए अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। जब आप इसे देखते हैं तो आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं और आप ये समझ पाते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं।'
विराट कोहली ने आगे लिखा, 'मेरी ज़िंदगी की सबसे मजबूत और सॉफ्ट दिल वाली महिला को महिला दिवस की शुभकामनाएं। साथ ही उसे भी बधाई जो अपनी मां की तरह ही बनने वाली है। और दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी एक महिला दिवस मुबारक हो।'
बता दें 11 जनवरी को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जिंदगी में उनकी बेटी का जन्म हुआ। पापा बनने की खुशखबरी देते हुए विराट कोहली ने लिखा था 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।'
'
विराट अनुष्का की जोड़ी की लोग हमेशा ही सराहना करते हैं। यह बात विराट ने साबित भी की है। दरअसल, बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने अनुष्का के लिए कहा था कि 'मैं और अनुष्का शर्मा हमेशा एक-दूसरे के साथ रहना पसंद करते है। हमें साथ रहने के लिए कोई वजह की जरूरत नहीं होती है। मैंने ये महसूस किया है कि हमारी जिंदगी में कितनी भी उतार-चढ़ाव आ जाए लेकिन फिर भी हम हमेशा एक-दूसरे के साथ ही होते हैं।'