फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद तनुश्री ने उठाया एक और बड़ा कदम, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Tue, 09 Oct 2018 11:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta files complaint in Maharashtra Women Commission against Nana Patekar
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा यौन शोषण का आरोप झेल रहे अभिनेता नाना पाटेकर की मुश्किलें हर दी बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में तनुश्री ने #metoo अभियान के तहत खुलासा किया था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। बीते दिनों इस मामले में तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर दिया है। वहीं अब इस मामले में तनुश्री ने एक और बड़ा कदम उठा लिया है। जिससे नाना पाटेकर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
Tanushree Dutta files complaint in Maharashtra Women Commission against Nana Patekar
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवा दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने नाना पाटेकर सहित गणेश आचार्य, सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। खबरों की मानें तो महिला आयोग जाने का कदम तनुश्री ने नाना पाटेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उठाया है। पता हो कि नाना पाटेकर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में सफाई दी थी। 
Tanushree Dutta files complaint in Maharashtra Women Commission against Nana Patekar
नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के साथ यौन शोषण मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात दोहराई है। उन्होंने कहा है- 'सच तो सच ही रहेगा। तनुश्री झूठ बोल रही है। मैंने 10 साल पहले भी यही बात कही थी।' नाना दो बातें कहने के बाद ही मीडिया से बचते हुए निकल गए। मीडिया के पीछे पड़ने पर उन्होंने फिर एक बात कही। वह बोले, 'मेरे वकील ने मुझे चैनलों से बात करने के लिए मना किया है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta files complaint in Maharashtra Women Commission against Nana Patekar
वहीं यौन शोषण के आरोप में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई के अंधेरी में ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि तनुश्री दत्ता ने पुलिस में इंडियन पीनल कोड की धारा 354, 354(a), 34 और 509 के तहत नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, सामी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा संपत्ति की तोड़फोड़ और धमकी के लिए तनुश्री ने राजनीतिक पार्टी मनसे के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 154 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन
Tanushree Dutta files complaint in Maharashtra Women Commission against Nana Patekar
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने पिछले हफ्ते मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा,स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप सहित बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों ने इस मामले में तनुश्री के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed