{"_id":"59f5ae404f1c1b9e678b8231","slug":"this-is-how-twinkle-khanna-defends-akshay-kumar-in-mallika-dua-and-vinod-dua-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति अक्षय के बचाव में कूदी ट्विंकल खन्ना, मल्लिका दुआ और उनके पिता को सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पति अक्षय के बचाव में कूदी ट्विंकल खन्ना, मल्लिका दुआ और उनके पिता को सुनाई खरी-खरी
Sun, 29 Oct 2017 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 29 Oct 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर अक्षय कुमार से कॉमेडियन मल्लिका दुआ का चला आ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले विवाद में मल्लिका दुआ के पिता और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ कूद पड़े थे। अब पूरे मामले में एक्ट्रेस से राइटर बनीं ट्विंकल खन्ना ने अपने पति अक्षय कुमार का बचाव किया है।
2 of 5
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'द लाफ्टर चैलेंज शो में एक घंटी है, जिसे जजेस कंटेस्टेंट की बेहतरीन परफॉर्मेंस को देखते हुए बजाते हैं। ऐसे में जब मिस दुआ घंटी बजाने वाली थीं, तब मिस्टर कुमार ने कहा- 'मल्लिका जी आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं।' ये एक ऐसी कहावत है जिसे पुरुष और महिलाएं सभी इस्तेमाल करते हैं।' उदाहरण देते हुए ट्विंकल लिखती हैं, "मैं तुम्हारी बजा दूंगा या मेरी बज गई। ऐसे वाक्य लगातार इस्तेमाल होते हैं। रेड एफएम की टैगलाइन 'बजाते रहो' है। मिस्टर दुआ, मिस दुआ के पिता ने एक पोस्ट में लिखा, जो कि अब डिलीट की जा चुकी है, 'मैं इस बेवकूफ अक्षय कुमार को सबक सीखा दूंगा।' क्या मिस्टर दुआ के शब्दों को ज्यों-का-त्यों मान लेना चाहिए या इसका संदर्भ निकालना चाहिए।' आखिर में ट्विंकल खन्ना लिखाती हैं, 'शब्द, खासतौर पर जो हास्य के रूप में इस्तेमाल किए गए हों, उसे मजाक में लेना चाहिए। मैंने हमेशा से ही कॉमेडी की आजादी पर जोर दिया है'।
3 of 5
दरअसल, पूरी घटना मल्लिका की टीम के कंटेस्टंट श्याम रंगीला के एक्ट के बाद होने वाले कमेंट के दौरान शुरू हुई थी। श्याम रंगीला नामक कंटेस्टेंट ने पीएम नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की। अच्छी परफॉर्मेंस के बाद अक्षय ने घंटी बजाने के लिए मल्लिका दुआ को ऊपर स्टेज पर बुलाया। उसी दौरान अक्षय ने मल्लिका से ये बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जिसके बाद मल्लिका के पिता और पत्रकार विनोद दुआ ने अक्षय कुमार के खिलाफ फेसबुक में एक पोस्ट लिखा था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
उसके बाद मल्लिका दुआ ने भी अपने ब्लॉग में शो से निकाले जाने और उसके बाद अक्षय के ऐसे कमेंट का दर्द अपने ब्लॉग पर उड़ेला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।