सब्सक्राइब करें

तारक मेहता के 'जेठालाल' को इस तरह मिली थीं 'बबीता जी', एक एपिसोड की फीस आपको हैरान कर देगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 24 Dec 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Throwback Thursday: Dilip Joshi recommended Munmun Dutt name to the makers of Tarak Mehta ka ooltah Chasma for Babita ji role
दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

टीवी इंडस्ट्री में कॉमेडी शो तो कई सारे बने लेकिन दर्शकों का जैसा प्यार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को मिला वैसा शायद ही किसी और शो को मिला होगा। 28 जुलाई को शो के 12 साल पूरे हो गए और हाल ही में इस शो ने अपने 3000 एपिसोड्स भी पूरे कर लिए। 12 सालों से ये शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और आज भी इसके चाहने वालों की कमी नहीं है। शो में दिलीप जोशी और दिशा वकानी यानी कि दयाबेन और जेठालाल की नोंक झोंक तो सबको पसंद आती ही है साथ ही जेठा और बबीता जी के गुपचुप रोमांस का हर कोई फैन है।

Trending Videos
Throwback Thursday: Dilip Joshi recommended Munmun Dutt name to the makers of Tarak Mehta ka ooltah Chasma for Babita ji role
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

शो में बबीता जी का किरदार निभाकर घर घर फेमस हुईं मुनमुन दत्ता का नाम दिलीप जोशी ने ही शो के मेकर्स को बताया था। इसके बाद मेकर्स ने मुनमुन को इस रोल में कास्ट किया। वहीं मुनमुन ने भी अपने रोल के साथ पूरा न्याय किया। लोगों को बबीता जी और जेठा लाल के बीच का रोमांस काफी पसंद आता है। वहीं बबीता के रोल के चलते आज मुनमुन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback Thursday: Dilip Joshi recommended Munmun Dutt name to the makers of Tarak Mehta ka ooltah Chasma for Babita ji role
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : ट्विटर

शो पर भले ही जेठालाल मुनमुन को 'बबीता जी' बुलाते हों, लेकिन कैमरा ऑफ होते ही मुनमुन दिलीप जोशी को 'सर' कहकर बुलाती हैं। इसकी वजह ये है कि दिलीप उनसे सीनियर एक्टर हैं और मुनमुन उनकी बहुत इज्जत करती हैं। गौरतलब है कि दिलीप जोशी और मुनमुन इससे पहले भी एक कॉमेडी शो में साथ नजर आ चुके हैं। शो 'हम सब बाराती' में दिलीप जोशी ने नाथू मेहता का रोल निभाया था तो वहीं मुनमुन मीठी के रोल में नजर आई थीं। ये शो 2004 में ऑन एयर हुआ था और फैंस ने इसे काफी पसंद भी किया था।
 

Throwback Thursday: Dilip Joshi recommended Munmun Dutt name to the makers of Tarak Mehta ka ooltah Chasma for Babita ji role
मुनमुन दत्ता

बबीता के किरदार को निभाने वाली मुनमुन दत्ता को रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रति एपिसोड 35 से 50 हजार रुपये मिलते हैं। बता दें कि मुनमुन ने तारक मेहता के अलावा फिल्मों में भी अपना हुनर दिखाया है। 'मुंबई एक्सप्रेस' नाम की एक फिल्म में मुनमुन ने हासन का किरदार निभाया था। वो अब तक मनीषा कोइराला, पूजा भट्ट, डीनो मोरिया जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो 2006 में 'हॉलिडे' नाम की फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। अब वो पिछले 12 सालों से तारक मेहता का हिस्सा है और उनके किरदार को काफी पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
Throwback Thursday: Dilip Joshi recommended Munmun Dutt name to the makers of Tarak Mehta ka ooltah Chasma for Babita ji role
'तारक मेहता' के स्टार कास्ट - फोटो : Twitter

तारक मेहता शो की बात करें तो इस शो ने 12 सालों से लोगों का मनोरंजन किया है और ये सफर आज भी जारी है। इस शो के कलाकारों के किरदार आज घर घर की पहचान बन चुके हैं। हाल ही में शो ने 3000 एपिसोड्स पूरे किए। इस मौके पर दिलीप जोशी ने एक बहुत ही भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा-  'इन सबकी शुरुआत हुई तारक भाई के दुनिया ने उंधा चश्मा के ऑईकॉनिक कैरेक्टर से। ये कार्टून जेठालाल का है जिसके साथ मैं बड़ा हुआ। धन्यवाद तारक भाई। आप बहुत याद आते हैं। आपकी हंसी ने हम सबको बांध रखा है'।
 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed