फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई 'फुकरे रिटर्न्स', वीकेंड में की इतनी मोटी कमाई

Mon, 18 Dec 2017 08:09 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
total box office collection of fukrey returns in second weekend
फुकरे रिटर्न्स - फोटो : SOCIAL MEDIA

'फुकरे रिटर्न्स' ने विकेंड में किसी बड़ी फिल्म के रिलीज न होने का पूरा फायदा उठाया है। शानदार ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने शनिवार को भी 5.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' 2013 में आई अपनी प्रीक्वेल 'फुकरे' को रिलीज होने के चार दिन के अंदर ही पटखनी दे दी थी।

total box office collection of fukrey returns in second weekend
Fukrey Returns

फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ने शनिवार को 5.15 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 3.31 करोड़ रुपये बटोरे। इसी के साथ फिल्म ने रिलीज के बाद शनिवार तक 59.01 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली। तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी।

total box office collection of fukrey returns in second weekend
Fukrey Returns

तरण ने अपने ट्वीट में लिखा कि शनिवार को फिल्म फुकरे रिटर्न्स की कमाई में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी नजर आई। फिल्म ने शनिवार तक 59.01 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, उम्मीद है कि रविवार को फिल्म 65 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। 
पढ़ें: पेटा ने किया शिल्पा शेट्टी को 'हीरो टू एनिमल्स' अवॉर्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
total box office collection of fukrey returns in second weekend
Fukrey Returns

'फुकरे रिटर्न्स' पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। साथ ही लोगों में फिल्म 'फुकरे' के कारण 'फुकरे रिटर्न्स' का क्रेज भी है। बता दें कि 'फुकरे रिटर्न्स' फिल्म 'फुकरे' का दूसरा भाग है। इस फिल्म को और फिल्म के किरदार हनी, लाली, चूचा, जफर भाई और भोली पंजाबन को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किये जा रहे हैं।
पढ़ें: रजनीकांत की हीरोइन का खुलासा, बताया सेट पर क्या-क्या बताते हैं साथी कलाकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed