फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली फिल्म से हिट हो गए थे अजय देवगन की 'बेटी' के पति, फिल्में ना मिलने पर अब कर रहे ये काम

Mon, 05 Aug 2019 10:19 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 05 Aug 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Vatsal Sheth Birthday Special known unknown facts about him
vatsal seth and ishita - फोटो : file photo
बॉलीवुड फिल्म टार्जन द वंडर कार से चर्चा में रहने वाले अभिनेता वत्सल सेठ का जन्मदिन 5 अगस्त को होता है। उनका जन्म साल 1980 में मुंबई में हुआ था। वत्सल सेठ की पढाई-लिखाई मुंबई से हुई है। बतौर मुख्य अभिनेता उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2004 में अजय देवगन के साथ फिल्म टार्जन द वंडर कार से की थी।
Vatsal Sheth Birthday Special known unknown facts about him
Vatsal Sheth - फोटो : social media
वत्सल सेठ की इस फिल्म को बड़े पर्दे अच्छा प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन के बेटा का किरदार किया था। फिल्म टार्जन द वंडर कार के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बड़े पर्दे पर वत्सल सेठ दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रहे। इसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे की ओर रुख किया।
Vatsal Sheth Birthday Special known unknown facts about him
ishita dutta - फोटो : file photo
वत्सल सेठ छोटे पर्दे के कार्यक्रम एक थी हसीना में नजर आए थे। उनका ये कार्यक्रम काफी हिट रहा था। इस कार्यक्रम में उनके साथ अभिनेत्री संजीदा शेख मुख्य भूमिका में थीं। अब वत्सल सेठ लंबे समय से मनोरंजन दुनिया से दूर हैं।आखिरी बार वह टीवी कार्यक्रम कौन है ? में दिखाई दिए थे। वत्सल सेठ की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता से गुपचुप तरीके से शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vatsal Sheth Birthday Special known unknown facts about him
Vatsal Sheth, Ishita Dutta - फोटो : social media
लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिश्ता चलाने के बाद वत्सल सेठ और ईशा दत्ता ने शादी करने का फैसला किया था। ईशा दत्ता भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पति की तरह उन्होंने भी अपने फिल्मी सफर की शुरुआत दिग्गज अभिनेता अजय देवगन के साथ की थी। ईशा दत्ता साल 2015 में आई फिल्म दृश्यम में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन की बेटी का किरदार अदा किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed