{"_id":"5a2a164b4f1c1b8d698c055e","slug":"virat-and-anushka-off-to-switzerland-with-their-families","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की अटकलों के बीच स्विटजरलैंड रवाना हुए विराट और अनुष्का, पंडित भी थे साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की अटकलों के बीच स्विटजरलैंड रवाना हुए विराट और अनुष्का, पंडित भी थे साथ
Fri, 08 Dec 2017 04:02 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Fri, 08 Dec 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दो दिनों से भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की चर्चाएं जोरो पर हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों 12 दिसंबर 2017 को इटली में शादी करने वाले हैं लेकिन आपको बता दें कि बीती रात ही दोनों ने स्विटजरलैंड के लिए फ्लाइट पकड़ी है। जी हां अब एक और नई खबर आ रही है कि अनुष्का शर्मा ने मुंबई से स्विस एयरवेज की फ्लाइट ली है जबकि विराट ने दिल्ली से स्विटजरलैंड के लिए फ्लाइट पकड़ी है।
सूत्रों के अनुसार विराट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर अपना चेहरा आधा छिपाया हुआ था जिससे ज्यादातर लोग उन्हें एयरपोर्ट पर पहचान ही नहीं पाए। विराट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रात को करीब 11.30 बजे पहुंचे थे। स्विटजरलैंड के लिए उनकी फ्लाइट रात 2.45 बजे की थी।
3 of 4
वहीं अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर अपने परिवार के साथ नजर आई थीं। अनुष्का के साथ उनके पापा अजय कुमार शर्मा, मम्मी आशिमा शर्मा और भाई करणेश शर्मा भी मौजूद थे। अनुष्का भी एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब बिना दिए ही जल्दी से अंदर चली गईं। वैसे अनुष्का के स्पोक्सपर्सन ने शादी की खबरों का खंडन किया है लेकिन अटकलें तो यही कह रही हैं कि दोनों की शादी का प्रोग्राम 9 दिसंबर से ही शुरू होने वाला है।
सूत्रों की मानें तो विराट के परिवार और करीबी दोस्तों ने पहले से ही मिलान, इटली के लिए टिकट बुक करा ली है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के फैमिली पंडित भी उन लोगों के साथ गए हैं। खबर है कि विराट के कोच, राजकुमार शर्मा, जो दिल्ली के अंडर-23 टीम के कोच भी हैं, उन्होंने भी छुट्टी के लिए अप्लाई किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।