{"_id":"657f18a1450903b6ff03a3bd","slug":"vishal-bhardwaj-reveals-prime-video-dropped-his-kandahar-hijacking-project-says-they-wanted-nothing-political-2023-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vishal Bhardwaj: प्राइम वीडियो ने हटा दिया था विशाल भारद्वाज का प्रोजेक्ट, कहा- 'वे नहीं चाहते थे कोई राजनीति'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vishal Bhardwaj: प्राइम वीडियो ने हटा दिया था विशाल भारद्वाज का प्रोजेक्ट, कहा- 'वे नहीं चाहते थे कोई राजनीति'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 17 Dec 2023 09:20 PM IST
सार
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित तांडव 2021 में रिलीज हुई थी। यह राजनीतिक विवाद में फंस गई थी, जिसमें धमकियां, एफआईआर, सेंसरशिप और आखिरी में माफी पूरी कहानी का हिस्सा थी।
विज्ञापन
1 of 5
विशाल भारद्वाज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने एक प्रोजेक्ट पर 8 साल तक काम किया था। मगर एक अन्य शो की वजह से उसे बंद कर दिया गया था। निर्माता ने खुलासा किया है कि 1999 में इंडियन एयरलाइंस की उड़ान आईसी 814 के अपहरण पर उनका प्रोजेक्ट हटा दिया था। क्योंकि उनके शो तांडव के विवाद के बाद स्ट्रीमर शांत हो गया था।
2 of 5
विशाल भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित तांडव 2021 में रिलीज हुई थी। यह राजनीतिक विवाद में फंस गई थी, जिसमें धमकियां, एफआईआर, सेंसरशिप और आखिरी में माफी, यह पूरी कहानी थी। शो की प्रतिक्रिया इतनी गंभीर थी कि प्राइम वीडियो ने एक और विवाद के डर से IC814 प्रोजेक्ट को भी बंद कर दिया था। विशाल भारद्वाज ने एक बातचीत में बताया, 'एक समय मैं IC814 हाईजैक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। मैंने उस पर 7-8 साल तक काम किया।'
भारद्वाज ने कहा, 'मैं इसे अमेजन के लिए बना रहा था। लेकिन तांडव के बाद, उन्होंने यह कहते हुए इसे बंद कर दिया कि वे कुछ भी राजनीतिक नहीं करना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह राजनीतिक था। इसका किसी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं था।' उन्होंने कहा कि वे किसी भी राजनीतिक चीज को छूना नहीं चाहते थे। फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि एक और प्रोजेक्ट के कारण ये बंद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विशाल भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि वह एड्रियन लेवी और कैथी स्कॉट-क्लार्क की किताब, द एक्साइल: द फ्लाइट ऑफ ओसामा बिन लादेन का स्क्रीन रूपांतरण था। उन्होंने प्रोजेक्ट को लेकर कहा, 'ओसामा को बरी कर दिया गया। यह एक शानदार स्क्रिप्ट थी, लेकिन फिर भी, इसमें किसी की दिलचस्पी नहीं थी।'
विज्ञापन
5 of 5
विशाल भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा विशाल भारद्वाज ने बताया कि वह अपने निर्देशन करियर की शुरुआत बर्फ नाम की एक फिल्म के साथ करना चाहते थे, जो हिमालय में फंसे एक भारतीय और पाकिस्तानी सैनिक के बारे में होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।