फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Dhawan: वीडी 18 की शूटिंग के दौरान घायल हुए वरुण धवन, सूजे हुए पैर की तस्वीर साझा कर फैंस को दी जानकारी

Sun, 17 Dec 2023 08:21 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 17 Dec 2023 08:21 PM IST
सार

वरुण धवन ने आज 17 दिसंबर को फैंस के साथ यह तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर देख वरुण के फैंस उनके लिए चिंतित हो गए हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोपी पर अपने सूजे हुए पैर की फोटो साझा की है।

विज्ञापन
Varun Dhawan suffers Injures once again while shooting for Atlee upcoming movie VD 18 shares swollen leg photo
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वीडी 18 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। कलीस द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी और एटली ने किया है। शूटिंग में बिजी होने बावजूद वरुण सोशल मीडिया पर फैंस के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टोरी साझा की है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि वह लोहे की रॉड से घायल हो गए हैं।

Varun Dhawan suffers Injures once again while shooting for Atlee upcoming movie VD 18 shares swollen leg photo
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण धवन ने आज 17 दिसंबर को फैंस के साथ यह तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर देख वरुण के फैंस उनके लिए चिंतित हो गए हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोपी पर अपने सूजे हुए पैर की फोटो साझा की है। उन्होंने बताया कि लोहे की रॉड से पैर टकराने की वजह से वह घायल हो गए हैं। तस्वीर में उनके पैर पर लाल घाव देखने को मिल रहा है। साझा की गई तस्वीर को देखकर लग रहा है कि वरुण को फिल्म की शूटिंग के दौरान यह चोट लगी है। 

Neha Joshi: शूटिंग पर बिगड़ी ‘अटल’ की मां की तबीयत, लगातार उल्टियों के बावजूद नहीं रुका एक्शन, जानिए क्यों?

Varun Dhawan suffers Injures once again while shooting for Atlee upcoming movie VD 18 shares swollen leg photo
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण ने तस्वीर साझा कर लिखा, 'सूजा हुआ पैर, लोहे से टकरा गया।' इसके साथ उन्होंने रोने वाले इमोजी भी साझा किए। बता दें कि इसी साल अगस्त में भी वरुण ने वीडी 18 की शूटिंग शुरू करने के एक दिन बाद एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनके चोट लगी हुई थी। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की गई तस्वीर में एक्टर ने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से की फोटो साझा की थी। अपने बाएं हाथ पर घावों को दिखाने के लिए उन्होंने अपना हाथ मोड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan suffers Injures once again while shooting for Atlee upcoming movie VD 18 shares swollen leg photo
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

स्टोरी पर इस तस्वीर को साझा करते हुए वरुण ने लिखा था, 'कोई दर्द नहीं, कोई फायदा नहीं, वीडी18।' दर्शकों को वरुण की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।  वीडी 18 के बारे में बात करें तो, वरुण धवन इस फिल्म में पहली बार एटली कुमार के साथ काम करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Varun Dhawan suffers Injures once again while shooting for Atlee upcoming movie VD 18 shares swollen leg photo
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स इस फिल्म को हिंदी भाषा में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अगले साल 2024 के अंत या फिर 2025 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

धक-धक गर्ल माधुरी की अदाओं ने धड़काया फैंस का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed