बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई ऐसी फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को जुटाने में तो असफल साबित हुई हैं। वहीं, जब ये फिल्में ओटीटी पर आईं तो दर्शकों का खूब प्यार मिला। कई फिल्में तो टॉप 10 की लिस्ट में शुमार थीं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...
Bollywood Films: सिनेमाघरों में फ्लॉप हुईं यह बॉलीवुड फिल्में, लेकिन ओटीटी पर बनी नंबर वन
बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई ऐसी फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को जुटाने में तो असफल साबित हुई हैं। वहीं, जब ये फिल्में ओटीटी पर आईं तो दर्शकों का खूब प्यार मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन रानीगंज
अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हाल ही में इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया, जहां इसके लिए दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा परिणीति चोपड़ा, रवि किशन, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, राजेश शर्मा, दिब्येंदु भट्टाचार्य, वीरेंद्र सक्सेना और जमील खान भी अहम किरदारों में हैं।
यह भी पढ़ें:Neha Joshi: शूटिंग पर बिगड़ी ‘अटल’ की मां की तबीयत, लगातार उल्टियों के बावजूद नहीं रुका एक्शन, जानिए क्यों?
ऊंचाई
फिल्म ‘ऊंचाई’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन ओटीटी पर दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और सारिका स्टारर फिल्म ‘ऊंचाई’ की कहानी भी बेहद शानदार थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उस तरह का कारोबार नहीं कर पाई थी।
थप्पड़
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'थप्पड़' भी सिनेमाघरों में फ्लॉप हुई थी, लेकिन नेटफ्लिक्स पर आई तो दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘थप्पड़’ का भी यही हाल रहा। तापसी पन्नू अभिनीत इस फिल्म को क्रिटिक्स ने अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
यह भी पढ़ें: Bagheera Teaser: श्री मुरली के जन्मदिन पर जारी हुआ 'बघीरा' का टीजर, एक्शन सीन्स ने खड़े किए रोंगटे
चुप
साल 2022 में आई सनी देओल की फिल्म 'चुप' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। मगर, जब ये फिल्म ओटीटी रिलीज हुई, तो सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में सनी देओल, दुलकर सलमान, श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थे।