{"_id":"657ef71978e03e483b040943","slug":"shah-rukh-khan-upcoming-film-dunki-gets-5-55-am-show-at-gaiety-cinema-in-mumbai-on-release-day-2023-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dunki: शाहरुख खान की डंकी को सुबह 5:55 का मिला पहला शो, गेयटी सिनेमा में हजारों फैंस होंगे शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dunki: शाहरुख खान की डंकी को सुबह 5:55 का मिला पहला शो, गेयटी सिनेमा में हजारों फैंस होंगे शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 17 Dec 2023 06:57 PM IST
सार
इस साल जवान और पठान के बाद यह शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है। शाहरुख की जवान और पठान के बाद डंकी को सुबह 5.55 का शो मिलेगा। यह फिल्म 21 दिसंबर, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
1 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जिसने भारत में पहले दिन 2 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया है।
2 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल जवान और पठान के बाद यह शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है। शाहरुख की जवान और पठान के बाद डंकी को सुबह 5.55 का शो मिलेगा। यह फिल्म 21 दिसंबर, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख खान के सबसे बड़े फैन क्लब एसआरके यूनिवर्स ने दुनिया भर में 1,000 से अधिक स्क्रीन पर डंकी के विशेष शो का आयोजन किया है। यह किसी भी हिंदी फिल्म स्टार के लिए एक रिकॉर्ड है।
3 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहरुख खान के एसआरके यूनिवर्स ने मुंबई के प्रतिष्ठित गेयटी सिनेमा में पहली बार सुबह 9 बजे का फिल्म 'पठान' के लिए शो आयोजित किया था। इसके बाद उन्होंने उसी सिनेमा में जवान के लिए सुबह 6 बजे का पहला शो शुरू किया। अब, शाहरुख खान की आगामी फिल्म डंकी के साथ फैंस ने गेयटी सिनेमा में जादुई नंबर 5.55 बजे शो के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
डंकी के शो सुबह 5 बजकर 50 मिनट से शुरू होंगे। इसमें हजारों प्रशंसक शामिल होंगे जो इस साल तीसरी बार अपने फेवरेट किंग खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म को लेकर उम्मीदें हर दिन बढ़ती जा रही हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की सालार से फिल्म का मुकाबला होगा।
विज्ञापन
5 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
डंकी की बात करें तो फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन, इमोशन और ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।