फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस निर्देशक ने एकता कपूर को लिया निशाने पर, बोले- 'सुशांत सिंह राजपूत को साइन किया था लेकिन बालाजी ने...'

Fri, 19 Jun 2020 03:20 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 19 Jun 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
vivek agnihotri claims he offer to sushant singh rajput film hate story but balaji did not release him
विवेक अग्निहोत्री, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भी निशाने पर आ गए हैं। आरोप है कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड की गुटबाजी और नेपोटिज्म का शिकार हुए हैं। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अब एकता कपूर को निशाने पर लिया है।  

vivek agnihotri claims he offer to sushant singh rajput film hate story but balaji did not release him
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी थी। इस पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'जब वो जिंदा थे तब आप फिल्मों के ऑफर कर सकते थे'। इसी यूजर के ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री ने अपना जवाब दिया।

vivek agnihotri claims he offer to sushant singh rajput film hate story but balaji did not release him
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ने लिखा कि 'मैंने उन्हें 'हेट स्टोरी' - उनका पहला मूवी कॉन्ट्रैक्ट, के लिए साइन किया था, लेकिन बालाजी ने उन्हें रिलीज नहीं किया।'


 

विज्ञापन
विज्ञापन
vivek agnihotri claims he offer to sushant singh rajput film hate story but balaji did not release him
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुशांत सिंह को टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर पहचान मिली। यह सीरियल एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स ने ही प्रोड्यूस किया था। सुशांत साल 2012 में 'हेट स्टोरी' से बॉलीवुड डेब्यू नहीं कर पाए लेकिन अगले ही साल 2013 में उनकी पहली फिल्म 'काय पो छे' रिलीज हुई।

विज्ञापन
vivek agnihotri claims he offer to sushant singh rajput film hate story but balaji did not release him
एकता कपूर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले बिहार के एक वकील ने वहां सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में स्थानीय अदालत में आपराधिक मामला दर्ज कराया। मामले में करण जौहर, एकता कपूर और सलमान खान सहित अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं।  इस पर एकता कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'सुशी को कास्ट न करने के लिए यह केस दर्ज करने के लिए धन्यवाद। जबकि वास्तव में मैंने ही उसे लॉन्च किया था। मैं इस बात से परेशान हूं कि विवादास्पद सिद्धांत कहां तक जा सकते हैं। कृपया परिवार और दोस्तों को शांति से शोक मनाने दें।' 

ऐश्वर्या से लेकर प्रियंका संग सुशांत सिंह राजपूत की अनदेखी तस्वीरें, मस्ती करने में भी पीछे नहीं रहते थे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed