फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांस में पति नहीं अकेली गईं थीं सोनम, हनीमून के लिए करना पड़ेगा 5 माह का इंतजार, कारण चार

Thu, 17 May 2018 07:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
why sonam kapoor gets her honeymoon after 5 months here is four reason
sonam kapoor

बॉलीवुड एक्टर सोनम कपूर और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा शाही के बंधन में बंधने के बाद अलग-अलग रहने पर मजबूर हैं। आमतौर स्लेब्स अपनी शादी के बाद रोमांटिक हनीमून पर जाते हैं लेकिन यह कपल काम की वजह से अपनी हनीमून प्लान नहीं कर पाए। हालांकि शादी के अगले ही दिन जब यह कपल मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिया तो लगा यह दोनों हनीमून पर कहीं जा रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 



दरअसल यह कपल शादी के बाद दिल्ली आनंद आहूजा के घर आया था और इसके बाद सोनम यहीं से अकेली फ्रांस के लिए रवाना हुईं। सोनम को कांस फिल्म फेस्टविल में शामिल होने के लिए जाना पड़ा। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों यह कपल हनीमून पर नहीं गया और कब जाएगा...
 

why sonam kapoor gets her honeymoon after 5 months here is four reason
sonam kapoor at cannes 2018

सोनम कपूर फिलहाल फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल में हैं और यहां उन्हें काफी वक्त लगेगा। कांस के बाद भी सोनम के पास इतना वक्त नहीं है कि फुरसत के कुछ दिन पति के साथ बिता पाएं। बता दें कि सोनम यह चाहती हैं कि शादी की वजह से उनका काम प्रभावित न हो, जिसकी वजह से उन्होंने हनीमून पर बाद में जाने का फैसला लिया है। 
 

why sonam kapoor gets her honeymoon after 5 months here is four reason
veere di wedding
फ्रांस से लौटने के बाद सोनम कपूर को अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का प्रमोशन करना है। बता दें कि इस फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
why sonam kapoor gets her honeymoon after 5 months here is four reason
Anil Kapoor
'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन के बाद सोनम पापा अनिल कपूर के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग करेंगी। इस फिल्म से फुर्सत मिलते ही वह अगली फिल्म 'द जोया फैक्टर' की शूटिंग करेंगी।

 
विज्ञापन
why sonam kapoor gets her honeymoon after 5 months here is four reason
sonam kapoor at cannes 2018
फिल्म 'द जोया फैक्टर' में सोनम कपूर साउथ इंडिया की फिल्मों के सुपरस्टार दलकीर सलमान के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होगी। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरुआत से अंत तक एक ही स्ट्रेच में पूरी की जाएगी यानी अक्टूबर-नवंबर महीने में जाकर सोनम कपूर को पति के साथ वक्त बिताने का पूरा मौका मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed