फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: सोमवार को 'पैराडाइज' से आगे निकली 'द वन', 'हनुमान अंश' 400 करोड़ पार, जानें बाकि फिल्मों का हाल

Tue, 29 Sep 2026 08:15 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 29 Sep 2026 08:15 AM IST
सार

Box Office Collection: Box Office Collection: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पैराडाइज' और 'द वन' के बीच सोमवार को कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसके अलावा 'हनुमान अंश' थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म 400 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है। आइए जानते हैं फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

विज्ञापन
Box Office Collection Nani's The Paradise Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia The Vvaan Hanuman Ansh
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन' ने सोमवार को नानी स्टारर 'पैराडाइज' को पीछे छोड़ते हुए अपनी पकड़ मजबूत की है। वहीं 'हनुमान अंश' की कमाई 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। 


इसके अलावा 'मिर्जापुर द मूवी' और हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा कायम है।
Box Office Collection Nani's The Paradise Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia The Vvaan Hanuman Ansh
द वन ट्रेलर रिलीज - फोटो : instagram @tamannaahbhatia
'द वन' ने कितना किया बिजनेस?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। कमाई के मामले में फिल्म के लिए पहला सोमवार काफी खास था। सैकनिल्क के अनुसार, इस मूवी ने चौथे दिन 5.25 करोड़ का बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 38.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 50.35 करोड़ कमा चुकी है।
Box Office Collection Nani's The Paradise Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia The Vvaan Hanuman Ansh
द पैराडाइज - फोटो : X
'पैराडाइज' की कमाई में कितनी आई गिरावट
  • साउथ अभिनेता नानी स्टारर फिल्म 'द पैराडाइज' को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं।
  • रिलीज के बाद पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई।
  • इस मूवी ने बीते दिन सिर्फ 5 करोड़ का बिजनेस किया।
  • रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में 68.2% की गिरावट आई।
  • इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 97.10 करोड़ रुपये हो गई है।
  • वर्ल्डवाइड नानी की मूवी 144.85 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Nani's The Paradise Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia The Vvaan Hanuman Ansh
हनुमान अंश-नीम करोली बाबा - फोटो : इंस्टाग्राम
'हनुमान अंश' का दबदबा कायम
नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मूवी को रिलीज हुए 53 दिन हो गए हैं और अभी भी यह करोड़ों में कमाई कर रही है। सिर्फ 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 309.38 करोड़ का टोटल बिजनेस कर लिया है। सोमवार को भी फिल्म ने 2.35 करोड़ कमाए। खास बात ये है कि वर्ल्डवाइड यह मूवी 404.25 करोड़ कमा चुकी है।
विज्ञापन
Box Office Collection Nani's The Paradise Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia The Vvaan Hanuman Ansh
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर - फोटो : सोशल मीडिया
'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' ने कितनी की कमाई
सात साल बाद मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' नए नाम के साथ वापस आई है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और चौथे दिन इसने 2.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.80 करोड़ रुपये हो गया है। 
  • ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.68  करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे दिन शनिवार को 9.15 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ।
  • तीसरे दिन 9.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed