Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box Office report Monday Deva sky force emergency game changer daaku maharaaj film total collection
{"_id":"67a17b421bee055cbc067b14","slug":"box-office-report-monday-deva-sky-force-emergency-game-changer-daaku-maharaaj-film-total-collection-2025-02-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monday Box Office Report: 'स्काई फोर्स' का जलवा बरकरार, 'देवा'-'डाकू महाराज' सहित ऐसा रहा अन्य फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Monday Box Office Report: 'स्काई फोर्स' का जलवा बरकरार, 'देवा'-'डाकू महाराज' सहित ऐसा रहा अन्य फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 04 Feb 2025 07:58 AM IST
सार
Monday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच टक्कर चल रही है। सोमवार के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, जिसमें 'स्काई फोर्स' ने बाजी मारी है। चलिए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 6
देवा-स्काई फोर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। कई पुरानी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में नई फिल्में भी लगी हुई हैं। 'देवा' के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर 'स्काई फाॅर्स', 'इमरजेंसी', 'डाकू महाराज' और 'गेम चेंजर' सहित कई फिल्में भी कमाई के मामले में एक दूसरे का मुकाबला कर रही हैं। वहीं सोमवार को भी फिल्मों ने अपनी रफ्तार बरकरार रखने की कोशिश की। चलिए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
2 of 6
स्काई फोर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अभिनीत स्काई फोर्स लगातार ऊंची उड़ान भर रही है। इस फिल्म के लगातार बढ़ते हुए कलेक्शन ने कई फ्लॉप फिल्मों के बाद अक्षय के खाते में एक हिट फिल्म आने की उम्मीद जगाई है। फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। यह इस साल 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बनी। फिल्म का सोमवार को 11वां दिन था। सोमवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म की कुल कमाई 116.15 करोड़ रुपये हो चुकी है।
3 of 6
देवा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवा
शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन यह पहले दिन ही दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकामयाब रही। फिल्म ने पहले दिन 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार को फिल्म का सिनेमाघरों में दूसरा दिन था। ऐसे में शनिवार को 'देवा' ने उछाल के साथ 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को इसने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, सोमवार को देवा ने 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 21.7 करोड़ रुपये हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इमरजेंसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इमरजेंसी
17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है। इस फिल्म में अभिनय के साथ कंगना ने इसका निर्देशन भी किया है। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल के दौर को दिखाती यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म का सिनेमाघरों में 18वां दिन था। सोमवार को फिल्म ने पांच लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 17.94 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
राम चरण की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, दर्शकों से इस फिल्म को ठंडी प्रतिक्रिया मिली। वहीं अब फिल्म की हालात गुजरते दिनों के साथ और खराब होती जा रही है। सोमवार को गेम चेंजर का सिनेमाघरों में 24वां दिन था। सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन लाख रुपये की ही कमाई की। वहीं अब फिल्म का कुल कारोबार 131.74 करोड़ रुपये हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।