फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anthony Mackie: कौन हैं नए कैप्टन अमेरिका एंथनी मैकी? क्या है स्टीव रोजर्स से कनेक्शन

Fri, 14 Feb 2025 05:53 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 14 Feb 2025 05:53 PM IST
सार

Anthony Mackie: ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस बार कैप्टन अमेरिका के फैंस को उनकी शील्ड एक नए सुपरहीरो फाल्कन के हाथों में देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं नए कैप्टन अमेरिका यानी एंथनी मैकी की एमसीयू की दुनिया में कब एंट्री हुई? उनका कैप्टन अमेरिका से क्या रिश्ता है और यह शील्ड उन्हें क्यों मिली?
 

विज्ञापन
Captain America Brave New World who is Anthony Mackie know his connection with steve rogers
कौन हैं नए कैप्टन अमेरिका एंथनी मैकी - फोटो : अमर उजाला

‘मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स’ के कैप्टन अमेरिका अब बदल चुके हैं। अब अभिनेता क्रिस इवांस इस भूमिका में नजर नहीं आने वाले। इस फिल्म की अगली कड़ी ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में एंथनी मैकी ने कैप्टन अमेरिका का दारोमदार संभाल लिया है। एंथनी मैकी ने मार्वल यूनिवर्स में फाल्कन के रूप में एंट्री की थी अब वह कैप्टन अमेरिका की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। आइए जानते हैं एंथनी मैकी की एमसीयू में एंट्री कब और कैसे हुई और कैप्टन अमेरिका से उनका क्या रिश्ता है?


 
Captain America Brave New World who is Anthony Mackie know his connection with steve rogers
एंथनी मैकी - फोटो : यूट्यूब

एमसीयू में कब हुई एंथनी मैकी की एंट्री?
एंथनी मैकी ने साल 2014 में मार्वल स्टूडियो की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर’ में सैम विल्सन की भूमिका से बड़े बजट की फिल्मों में कदम रखा। अभिनेता इस फिल्म में एक पूर्व अमेरिकी वायु सेना पैरारेस्क्यूमैन की भूमिका में नजर आते हैं, जो विशेष रूप से डिजाइन किए गए विंग पैक का उपयोग करके हवाई युद्ध के लिए प्रशिक्षित किए गए हैं। इसके बाद एंथनी मैकी ने यूनिवर्स की कई  फिल्मों में इस भूमिका को दोहराया। वह ‘अवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’ और ‘एंट-मैन’, ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ (2016), ‘अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ (2018), और ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ (2019) में इस किरदार में नजर आए।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Captain America Explained: दुबला-पतला स्टीव रोजर्स कैसे बना कैप्टन अमेरिका, क्यों फाल्कन को सौंपी अपनी शील्ड

Captain America Brave New World who is Anthony Mackie know his connection with steve rogers
कैप्टन अमेरिका और फाल्कन - फोटो : इंस्टाग्राम

कैप्टन अमेरिका से क्या है फाल्कन का रिश्ता?
एंथनी मैकी मार्वल की दुनिया में ‘सैम विल्सन’ या ‘फाल्कन’ के रूप में एंट्री लेते हैं। वह यहां युद्ध से लौटे हुए एक सैनिक की भूमिका में हैं। ‘कैप्टन अमेरिका द विंटर सोल्जर’ में विल्सन की दोस्ती कैप्टन अमेरिका से होती है। समय और मार्वल की अगली कड़ियों में यह रिश्ता मजबूत होता जाता है। दोनों कई युद्ध एक साथ लड़ते हैं। 

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Captain America Brave New World Review: एमसीयू में भारत बना सुपर पॉवर, कैप्टन अमेरिका को दिखी नई बहादुर दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Captain America Brave New World who is Anthony Mackie know his connection with steve rogers
कैप्टन अमेरिका और फाल्कन - फोटो : यूट्यूब

फाल्कन को क्यों मिली शिल्ड?
फाल्कन या सैम विल्सन शुरू से ही कैप्टन अमेरिका जैसा बनना चाहता था। कैप्टन की शील्ड से उसे खासा लगाव था। कैप्टन अपने दोस्त की यह बात बखूबी जानता था। फाल्कन कैप्टन की तरह ही एक जांबाज योद्धा है। एवेंजर्स एंडगेम में थानोस को हराने के बाद इनफिनिटी स्टोंस को उनके सही स्थानों पर लौटाने के लिए स्टीव को टाइम ट्रैवल करना पड़ा। स्टीव ने वर्तमान में वापस आने के बजाय अतीत में ही रहने का फैसला किया। साल 2023 में स्टीव जब लौटता है, तो वह बूढ़ा हो जाता है। इस वजह से वह अपनी जिम्मेदारी और शील्ड सैम विल्सन (फाल्कन) को सौंप देता है और अब ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में एंथनी मैकी नए कैप्टन अमेरिका बने हैं। 

विज्ञापन
Captain America Brave New World who is Anthony Mackie know his connection with steve rogers
फाल्कन कैप्टन अमेरिका के रूप में - फोटो : इंस्टाग्राम

एंथनी मैकी की फिल्में
एंथनी मैकी मार्वल यूनिवर्स की कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर, अवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन,  कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर, अवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर, द फॉल्कन एंड द विंटर सोल्जर और अब ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड’ में नजर आए हैं। इसके अलावा एंथनी ने एलिवेशन, घोस्टेड, द वूमेन इन द विंडो, द बैंकर, प्वॉइंट ब्लैक, ब्लैक मिरर, मिल बाला, एंट मैन, शेल्टर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि, एंथनी मैकी के फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed