{"_id":"646a159c370533618b085445","slug":"drishyam-franchise-remade-in-south-korea-panorama-studios-anthology-studios-announce-partnership-2023-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Drishyam: 'दृश्यम' के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, कोरियाई भाषा में रीमेक होने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Drishyam: 'दृश्यम' के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, कोरियाई भाषा में रीमेक होने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 21 May 2023 06:29 PM IST
सार
भारतीय प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज और दक्षिण कोरिया के एंथोलॉजी स्टूडियो ने साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग से 'दृश्यम' कोरियाई भाषा में बनने वाली पहली फिल्म होने जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
दृश्यम कोरियाई रीमेक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कान 2023 फिल्म फेस्टिवल के दौरान इंडियन पवेलियन में भारतीय प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज और दक्षिण कोरिया के एंथोलॉजी स्टूडियो ने साझेदारी की घोषणा की। घोषणा के वक्त निर्माता कुमार मंगत पाठक और जय चोई वहां मौजूद थे। इस साझेदारी का परिणाम है कि थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' फिल्म का कोरियाई रीमेक बनने जा रहा है। यह दूसरी बार होगा जब 'दृश्यम' को किसी अंतरराष्ट्रीय भाषा में बनाया जाएगा। इससे पहले इसका चीनी रीमेक बनाया गया जिसका नाम 'शीप विदाउट ए शेफर्ड' था।
Trending Videos
2 of 5
कुमार मंगत पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम' फिल्म के कोरिया रीमेक और एंथोलॉजी स्टूडियो के साथ साझेदारी के बारे में बात करते हुए कुमार मंगत ने कहा, 'मैं उत्साहित हूं कि दृश्यम फ्रेंचाइजी कोरिया में बनाई जा रही है। इससे न केवल भारत के बाहर इसकी पहुंच बढ़ेगी बल्कि हिंदी सिनेमा को वैश्विक मानचित्र पर भी जगह मिलेगी। इन सभी वर्षों में, हम कोरियाई शैली से प्रेरित रहे हैं। अब उन्हें हमारी एक फिल्म में प्रेरणा मिल गई है। भारतीय फिल्म बिरादरी के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जय चोई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जय चोई ने अपने बयान में कहा, 'हम कोरियाई सिनेमा की मौलिकता के स्पर्श के साथ एक व्यापक रूप से सफल हिंदी फिल्म का रीमेक बनाने का अवसर पाकर रोमांचित हैं, और रीमेक का कोरिया और भारत के बीच पहले बड़े सह-निर्माण के रूप में अधिक महत्व है। हमारी साझेदारी के माध्यम से, हम भारतीय और कोरियाई सिनेमा दोनों का सर्वश्रेष्ठ लाने में सक्षम होंगे और एक सार्थक रीमेक बनाएंगे जो ओरिजनल की तरह ही शानदार हो।'
'दृश्यम' के कोरियाई रीमेक पर ज्यादा गौर फरमाए तो, यूएस-आधारित जैक गुयेन, वार्नर ब्रदर्स के पूर्व कार्यकारी इसके निर्माता के रूप में काम करेंगे। एक न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट में जैक के हवाले से कहा गया है, 'मेरे पास इन बेहतरीन निर्माताओं के लिए अत्यधिक सम्मान है, इसलिए दृश्यम में एक महान कहानी पर सहयोग करने के लिए उन्हें एक साथ लाना मेरे लिए एक स्वाभाविक फिट था। मैं इस तरह के पहले भारतीय-कोरियाई सह-निर्माण के साथ इतिहास बनाने में उनकी मदद करने के लिए उत्साहित हूं।'
मलयालम क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम' की कहानी की बात करें तो, इसमें मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई है जो आईजी के बेटे की हत्या में एक संदिग्ध है, और खुद को और अपने परिवार को पुलिस से बचाने के लिए अपनी बुद्धिमता के अनुसार सभी पैंतरे आजमाता है। पहली फिल्म 2013 में आई थी, जिसे जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया था। जीतू की 'दृश्यम' को चार अलग-अलग भारतीय भाषाओं - तेलुगु में दृश्यम (2014), कन्नड़ में दृश्य (2014) और तमिल में पापनासम (2015) में बनाया गया है। अजय देवगन और तब्बू ने फिल्म दृश्यम 2015 और दृश्यम 2 (2022) के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिकाएं निभाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।