{"_id":"66e4f91335ba9b78120f413f","slug":"esha-deol-slapped-a-man-during-the-premiere-of-the-film-dus-in-pune-know-what-was-the-matter-2024-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Esha Deol: 'दस' फिल्म के प्रीमियर के दौरान एशा देओल ने एक आदमी को मार दिया था तमाचा, जानें क्या था मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Esha Deol: 'दस' फिल्म के प्रीमियर के दौरान एशा देओल ने एक आदमी को मार दिया था तमाचा, जानें क्या था मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 08:17 AM IST
सार
'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री एशा देओल का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं चल पाया। उनकी अधिकतर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया। उनकी फिल्म दस और धूम काफी चर्चा में रही थी। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में एशा देओल ने दस फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई दर्दनाक घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
1 of 5
एशा देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम @imeshadeol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री एशा देओल का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं चल पाया। उनकी अधिकतर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया। उनकी फिल्म दस और धूम काफी चर्चा में रही थी। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में एशा देओल ने दस फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई दर्दनाक घटना के बारे में बताया।
2 of 5
एशा देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम @imeshadeol
दस फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी ने भी अभिनय किया था। एशा देओल ने हॉटरफ्लाई को दिए साक्षात्कार में बताया कि 'दस' के प्रीमियर पर एक शख्स ने उन्हें गलत ढंग से छुआ था। उस दौरान एशा कई गार्ड से घिरी हुई थीं, लेकिन तब भी उस आदमी ने ये उन्हें छूने का दुस्साहस किया।
3 of 5
एशा देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम @imeshadeol
एशा ने बताया कि यह घटना पुणे में हुई थी। फिल्म के कलाकार कार्यक्रम वाली जगह पर पहुंच रहे थे और कई बाउंसर के साथ एशा भी पहुंच ही रही थी कि तभी एक आदमी भीड़ से निकलकर उनके करीब आ पहुंचा और उन्हें गलत तरीके से छुआ। ऐसे में जाहिर है कि एशा को गुस्सा आ गया था। एशा तुरंत उसका हाथ पकड़कर उसे भीड़ से बाहर ले गईं और उसके मुंह पर तमाचा मारा।
एशा ने आगे कहा कि इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त करने के बाहर होता है और पुरुष शारीरिक रूप से थोड़े मजबूत होते हैं इसका मतलब ये नहीं कि वो इस बात का फायदा उठा सकते हैं। एशा ने कहा कि उन्हें आम तौर पर बहुत गुस्सा नहीं आता है।
अपनी बातचीत में एशा ने औरतों से आग्रह किया कि वे सभी इस तरह की घटना की अनदेखी ना करें। उन्होंने कहा कि सबक सिखाने के लिए जरूरी कदम उठाना चाहिए। एशा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने ना तुम जानो ना हम, एलओसी कारगिल, युवा, धूम, कुछ तो है, क्या दिल ने कहा, इंसान, डार्लिंग और कैश समेत कई फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।