Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ayushmann Khurrana is celebrating his birthday know about his career best movies songs and upcoming film
{"_id":"66e413a188f25379840c1d66","slug":"ayushmann-khurrana-is-celebrating-his-birthday-know-about-his-career-best-movies-songs-and-upcoming-film-2024-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushmann Khurrana Birthday: अभिनय और गायकी दोनों से लुभाते हैं आयुष्मान, सोशल मीडिया पर वायरल होती है कविताएं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ayushmann Khurrana Birthday: अभिनय और गायकी दोनों से लुभाते हैं आयुष्मान, सोशल मीडिया पर वायरल होती है कविताएं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:05 AM IST
सार
आयुष्मान खुराना हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली और अभिनेता हैं। आज आयुष्मान अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 14 सितंबर, 1984 को हुआ था। उन्होंने टैबू समझे जाने वाले विषयों पर आधारित फिल्मों में काम करके दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। उनकी पहली ही फिल्म 'विक्की डॉनर' में भी कभी ना देखी गई कहानी देखने को मिली थी। उन्होंने इसमें स्पर्म डॉनर का रोल निभाया था।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आयुष्मान खुराना हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली और अभिनेता हैं। आज आयुष्मान अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 14 सितंबर, 1984 को हुआ था। उन्होंने टैबू समझे जाने वाले विषयों पर आधारित फिल्मों में काम करके दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। उनकी पहली ही फिल्म 'विक्की डॉनर' में भी कभी ना देखी गई कहानी देखने को मिली थी। उन्होंने इसमें स्पर्म डॉनर का रोल निभाया था।
2 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
चंडीगढ़ में जन्में आयुष्मान खुराना ने कॉलेज के दिनों में थिएटर किया था। वो डीएवी कॉलेज के थिएटर ग्रुप आगाज से जुड़े थे और उस दौरान उन्होंने कई नाटक और नुक्कड़ नाटक किए थे। इसके बाद उन्होंने 'एमटीवी रोडीज' से टीवी पर दिखना शुरू किया था। उन्होंने कई टीवी शो को सफलतापूर्वक होस्ट किया था, जिससे दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी थी। उन्होंने बतौर रेडियो जॉकी भी काम किया है। साल 2008 में उन्होंने अपनी प्रेमिका ताहिरा कश्यप से शादी की थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं।
3 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
2012 में 'विक्की डॉनर' से फिल्मी दुनिया में अपना सफर शुरू करने के बाद उन्होंने बरेली की बर्फी, बधाई हो, शुभ मंगल सावधान, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, ड्रीम गर्ल, ड्रीम गर्ल 2, चंडीगढ़ करे आशिकी, बाला, डॉक्टर जी और आर्टिकल 15 समेत कई एकदम अलग-अलग विषयों पर बनी फिल्मों में काम किया। अंधाधुन उनके करियर की शानदार फिल्म मानी जाती है।
अभिनय के अलावा आयुष्मान खुराना अपनी गायकी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने पानी दा रंग, साड्डी गली, मिट्टी दी खुश्बू, इक वारी, हारेया, नज्म नज्म, कान्हा, इक मुलाकात, अरे प्यार कर ले, नैन ना जोड़ीं, माफी, किन्नी सोनी है और रात्ता कालियां समेत कई गाने गाए हैं। वो समय-समय पर अपने बैंड 'आयुष्मान भव:' के साथ भी परफॉर्म करते रहते हैं।
आयुष्मान खुराना को कविता लिखने का भी शौक है। इंस्टाग्राम पर उनकी कविताएं काफी वायरल होती है। हाल ही में, उन्होंने कोलकाता रेप मामले को लेकर भी कविता लिखी थी। उन्हें पिछली बार 'ड्रीम गर्ल 2' में देखा गया था। वो अगली बार थंबा फिल्म में नजर आएंगे। इसका निर्देशन 'स्त्री 2' बनाने वाले अमर कौशिक करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।