फराह खान इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर के साथ-साथ चर्चित निर्माता-निर्देशक भी हैं। फराह ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'मैं हूं ना' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। फराह और शाहरुख की दोस्ती भी जगजाहिर है। हाल ही में एक साक्षात्कार में फराह ने अपनी प्रेग्नेंसी में होने वाली दिक्कतों को लेकर बात की और उस वाक्ये का भी जिक्र किया, जब वे घंटों तक शाहरुख खान के सामने रोती रही थीं।
Farah Khan: शाहरुख के सामने घंटो रोती रही थीं फराह, अपनी प्रेग्नेंसी की दिक्कत को लेकर टूट गई थीं कोरियोग्राफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षात्कार में फराह ने बताया कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के लिए काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। फिल्म 'ओम शांति ओम' की शूटिंग के दौरान का किस्सा याद करते हुए फराह ने कहा, वो बहुत मुश्किल वक्त था। जब डॉक्टर ने बताया कि मैं गर्भधारण नहीं कर सकती मैं बिल्कुल टूट गई थी'।
फराह ने कहा, 'हम ओम शांति ओम की शूटिंग कर रहे थे, लंच ब्रेक के दौरान मुझे डॉक्टर का फोन आया और उन्होंने मुझे इसके बारे में बताया। फोन कटने के बाद जब मैं अंदर गई तो शाहरुख को पता चल गया था कि कुछ गड़बड़ है, क्योंकि मैं बहुत भावुक थी। शाहरुख ने सभी क्रू को ब्रेक लेने के लिए कहा और मुझे अपनी वैनिटी वैन में ले गए, जहां मैं फूट-फूट कर रोने लगी, करीब एक घंटे तक मैं शाहरुख के सामने रोती रही'।
फराह ने आगे कहा, 'हालांकि, कुछ वक्त के बाद जब आखिरकार मुझे अपनी प्रेग्नेंसी की खबर मिली तो अपनी मां के बाद शाहरुख वे दूसरे व्यक्ति थे जिन्हें मैंने इसकी जानकारी दी था। इस मुश्किल दौर में शाहरुख हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं। शाहरुख की पत्नी गौरी ने मेरे लिए एक प्यारी सी गोद भराई कार्यक्रम का भी आयोजन किया था'।
Kartam Bhugtam: 'कर्तम भुगतम' से जबर्दस्त वापसी को तैयार श्रेयस तलपड़े, पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फराह ने बताया जब उन्होंने अपने बच्चों को जन्म दिया, उसी दिन शाहरुख उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान अस्पताल में भगदड़ मच गई थी। मरीज शाहरुख की एक झलक पाने के लिए अपने आईवी ड्रिप के साथ बाहर आ गए थे। गौरतलब है कि फराह खान ने साल 2004 में निर्देशक शिरीष कुंदर के साथ शादी रचाई थी और साल 2008 में उन्होंने अपने तीन बच्चें जार, आन्या और दिवा को एक साथ जन्म दिया था।
Bigg Boss Contestants Went Jail: जेल जा चुके हैं ये बिग बॉस कंटेस्टेंट्स, लिस्ट में मुनव्वर का नाम भी शामिल