फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'एवेंजर्स एंडगेम' में नहीं है एंडक्रेडिट सीन, भारत में पहले ही दिन 50 करोड़ कमाई का अनुमान

Fri, 26 Apr 2019 05:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 26 Apr 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Avengers Endgame released box office collection day 1
avengers endgame - फोटो : social media

साल की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers: Endgame) ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में तहलका मचा दिया है। अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज इस फिल्म के पहले ही दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुछ देशों में यह फिल्म 24 और 25 अप्रैल को ही रिलीज हो चुकी है। इन देशों की पहले दिन की ओपनिंग हजार करोड़ रुपये से ऊपर की बताई जा रही है।

Avengers Endgame released box office collection day 1
avengers endgame - फोटो : amar ujala

सुबह 4 बजे से शोज
'एवेंजर्स एंडगेम' के भारत के कई राज्यों में पहले शो सुबह के 4 बजे शुरू हुए। राजस्थान में 4 बजे के शो में फिल्म देखने गए एक दर्शक ने अमर उजाला को बताया कि इस शो के लिए भी दर्शकों की लंबी कतार लगी हुई थी। हैदराबाद में पूरे हफ्ते की बुकिंग फुल हो जाने की जानकारी है। मुंबई में वीकएंड के टिकट को लेकर मारामारी चल रही है और कुछ इलाकों से टिकट ब्लैक में भी बिकने की खबरें आ रही हैं।

Avengers Endgame released box office collection day 1
Avengers Endgame - फोटो : file photo

अब तक कमाए 2000 करोड़
'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers: Endgame) मार्वेल स्टूडियोज की 2008 में रिलीज हुई फिल्म आयरमैन से शुरू हुई सीरीज है। इस सीरीज में एंडगेम को मिलाकर कुल 22 फिल्में हैं, पहले की 21 फिल्मों की कहानियों को इस 22वीं फिल्म से जोड़ा गया है और इन सारी फिल्मों के किरदार एवेंजर्स एंडगेम में मौजूद हैं। भारत, अमेरिका और अन्य तमाम देशों में रिलीज से पहले ही फिल्म करीब 2000 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Avengers Endgame released box office collection day 1
avengers endgame - फोटो : amar ujala
एंड क्रेडिट सीन नहीं
फिल्म के रिव्यूज में अब तक इसे चार से लेकर साढ़े चार स्टार तक मिल रहे हैं। रेटिंग वेबसाइट आईएमडीबी पर इसे 9.2 की रेटिंग मिली है। फिल्म में एक के बाद एक कई क्लाइमेक्स हैं और सिनेमाहॉल में इन्हें देख रहे दर्शक बार बार तालियां पीट रहे हैं। फिल्म खत्म होने के बाद सिनेमाघरों में इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिल रहे हैं। हां, मार्वेल स्टूडियोज की फिल्मों में एंड क्रेडिट्स के बाद तक किसी खास सीन का इंतजार करने वालों को इस फिल्म में निराशा लगी है क्योंकि मार्वेल स्टूडियोज ने पहली बार अपनी किसी फिल्म में एंडक्रेडिट के बाद कोई सीन नहीं जोड़ा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed