फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'एवेंजर्स एंडगेम' तोड़ सकती है बड़े-बड़े रिकॉर्ड, एक बार जरूर देख लें ये आंकड़ा

Thu, 25 Apr 2019 08:08 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 25 Apr 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
avengers endgame to break big record of film industry on box office
avengers endgame - फोटो : social media

मार्वेल सीरीज की एक और फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' के फैंस का इंतजार कल 26 अप्रैल को खत्म हो रहा है। दुनियाभर में कल फिल्म रिलीज होने जा रही है। इसी के साथ ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ने की उम्मीद है। इससे पहले रिलीज हुई फिल्म एवेंजर्स-इंफिनिटी भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित हुई थी। हॉलीवुड की यह पहली ऐसी फिल्म थी जिसने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। 

avengers endgame to break big record of film industry on box office
avengers endgame - फोटो : amar ujala

फिल्म एनालिस्ट की माने तो एंथनी रूसो निर्दशित यह फिल्म पहले ही हफ्ते में एक बिलियन डॉलर की कमाई कर सकती है। फिल्म की प्री-सेल्स ने भी निर्माताओं की झोली पहले ही भर दी है। एडवांस बुकिंग ने ही फिल्म के हिट होने का सबूत दे दिया है। चीन में इस फिल्म को लेकर दर्शकों में सबसे ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है। चीन में इसके 250 मिलियन डॉलर की ओपनिंग बताई जा रही है। चीन में सिर्फ छह घंटो में फिल्म के दस लाख टिकट बिक चुके हैं। 

avengers endgame to break big record of film industry on box office
Avengers Endgame

फिल्म एनालिस्ट के ही मुताबिक अगर बात करें भारत की तो बता दें कि यहां फिल्म ओपनिंग में 50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के अनुसार, 'एवेंजर्स एंडगेम' देश भर के 2600 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है।.

विज्ञापन
विज्ञापन
avengers endgame to break big record of film industry on box office
Avengers Endgame PC - फोटो : amar ujala

अमेरिका में माना जा रहा है कि फिल्म 270 मिलियन से 300 मिलियन डॉलर की ओपनिंग ले सकती है। बताया जा रहा है कि अमेरिका में फिल्म 4600 थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। इन आंकड़ों के बाद माना जा रहा है कि फिल्म एक सप्ताह में वर्ल्डवाइड मोटी करने में कामयाब साबित हो सकती है।  गौरतलब है कि साल 2018 में आई एवेंजर्स इंफिंटी वार ने 11 दिनों में 1 बिलियन डॉलर का कारोबार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed