{"_id":"5cc149ffbdec225f531cef77","slug":"captain-america-civil-war-to-black-panther-know-all-about-avengers-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये तीन सुपरहीरो भी बने नए एवेंजर्स, थानोस की दुश्मन बनीं बेटियां, जानें फेज 3 में पूरी कहानी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ये तीन सुपरहीरो भी बने नए एवेंजर्स, थानोस की दुश्मन बनीं बेटियां, जानें फेज 3 में पूरी कहानी
Thu, 25 Apr 2019 11:35 AM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Black Panther,Spider Man, Doctor Strange
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2008 में रिलीज हुई मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की पहली फिल्म आयरनमैन से लेकर अब तक रिलीज हुई एमसीयू की 21 फिल्मों के बारे में हम आपको इस सीरीज में बता रहे हैं। इस सीरीज में सुपरहीरोज बने एवेंजर्स के साथ ऐसी कहानियां भी जोड़ी जानी शुरू हो चुकी हैं, जिनमें उन्हें अपनी सुपरपॉवर के बिना भी विजय पाते दिखाया जाता है। अब तक आप एमसीयू की 11 फिल्मों की कहानियां अमर उजाला की इस सीरीज की दो कड़ियों में जान चुके हैं। अब आगे..
Captain America Civil War
- फोटो : social media
12.
कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (2016)
एमसीयू की इस 12वीं फिल्म में सीरीज में अब तक दिखे एवेंजर्स के बीच ही घमासान मच जाता है। अल्ट्रॉन से मुकाबले के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के बाद तमाम देश मिलकर संयुक्त राष्ट्र में एवेंजर्स के लिए कायदे कानून बनाने का मसौदा पेश करते हैं। इसे स्वोकिया समझौते का नाम मिलता है। लेकिन, कैप्टन अमेरिका इससे सहमत नहीं है। इस बीच वकांडा के राजा की बम विस्फोट में मौत हो जाती है और एवेंजर्स के बीच युद्ध छिड़ जाता है। इसी फिल्म में पहली बार ब्लैक पैंथर की एवेंजर्स सीरीज में एंट्री होती है और स्पाइडर मैन का किरदार भी एवेंजर्स में शामिल होता है। आयरनमैन से मिले नए सूट को पहनकर स्पाइडर मैन तमाम करतब भी दिखाता है।

Doctor Strange
- फोटो : social media
13.
डॉक्टर स्ट्रेंज (2016)
एवेंजर्स सीरीज की इस 13वीं फिल्म से एक नए किरदार की एमसीयू में एंट्री होती है। डॉक्टर स्टीफन स्ट्रेंज दुनिया का सबसे मशहूर और हुनरमंद न्यूरोसर्जन है, उसे मौत के मुंह में जा चुके मरीजों को भी बचा लेने में महारत हासिल है। लेकिन, एक कार एक्सीडेंट में खुद डॉक्टर स्ट्रेंज अपाहिज हो जाता है। मेडिकल साइंस से मदद न मिलती देख वह काठमांडू पहुंचता है और पारलौकिक तरीकों से खुद को ठीक भी कर लेता है। पश्चिम की कहानी में ये पूरब का छौंका है। डॉक्टर स्ट्रेंज दूसरे ग्रहों से धरती पर होने वाले हमलों को रोकने की जिम्मेदारी लेता है और फिल्म के आखिर में उसकी मुलाकात थोर से होती है।
पढ़ें: शुरू से समझिए 'एवेंजर्स सीरीज' की पूरी कहानी, आज पढ़िए फेज वन की पहली 5 कहानियां

Guardians of Galaxy Volume 2
- फोटो : social media
14.
गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी: वाल्यूम 2 (2017)
एवेंजर्स सीरीज में थानोस की कहानी गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी के सहारे आगे बढ़ रही है। उसकी दो पाली पोसी बेटियां गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी में पीटर क्विल यानी स्टार लॉर्ड के साथ हैं, पर आपस में एक दूसरे के खून की प्यासी हैं। इन दोनों की थानोस से खुन्नस भी बार बार सामने आती है और दोनों उससे बदला लेने को बेताब दिखती हैं। इस फिल्म में पीटर क्विल को अपने साथ ले जाने उसका पिता आता है। क्विल को जब अपने पिता के खतरनाक इरादों का पता चलता है तो वह उसके खिलाफ हो जाता है। अपनी टीम के साथ मिलकर वह अपने पिता के ग्रह को तबाह कर देता है। फिल्म के आखिरी सीन में एडम नाम के एक किरदार का जिक्र होता है।

Spiderman Home Cumming
- फोटो : social media
15.
स्पाइडर मैन: होम कमिंग (2017)
एवेंजर्स सीरीज में नए किरदारों को जोड़ने की कड़ी में निर्माता कैविन फैजी ने स्पाइडरमैन को सोनी पिक्चर्स से लाकर इसमें जोड़ा। जैसाकि हल्क को एवेंजर बनाने के लिए उसके किरदार को नए तरीके से सीरीज की दूसरी फिल्म में गढ़ा गया था, वैसा ही रीबूट स्पाइडरमैन का ये फिल्म बनाती है। आयरनमैन चाहता है कि स्पाइडरमैन उसके संरक्षण में काम करे लेकिन स्पाइडरमैन अपने दोस्त नर्ड के साथ किसी और ही गुंताड़े में हैं। फिल्म में एवेंजर्स सीरीज की पिछली फिल्मों के कई किरदार भी स्पाइडर मैन यानी पीटर पार्कर के स्कूल में दिखते हैं।
पढ़े: 'एवेंजर्स' सीरीज की ये 6 फिल्में करती हैं थानोस की साजिश का खुलासा, पढ़िए फेज 2 की कहानियां