एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म बताई जा रही 'एवेंजर्स एंडगेम' तक की कहानी समझाने के लिए आज पढ़िए फेज 2 की छह फिल्मों की कहानियां। ये फिल्में क्रम से देखने में ही इनका आनंद आता है। फिलहाल एवेंजर्स सीरीज की ये सारी फिल्में किसी एक ओटीटी पर उपलब्ध नहीं हैं। इन फिल्मों का सार आप तक पहुंचाने के लिए हमने नेटफ्लिक्स से लेकर हॉटस्टार और जियो मूवीज तक ये फिल्में तलाशी हैं और आप तक इनकी कहानियां पहुंचा रहे हैं। सीरीज की पहली पांच फिल्मों की कहानियां आप पढ़ चुके हैं, अब आगे...
'एवेंजर्स' सीरीज की ये 6 फिल्में करती हैं थानोस की साजिश का खुलासा, पढ़िए फेज 2 की कहानियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द एवेंजर्स' में न्यूयॉर्क शहर में हुए एलियन हमले के बाद से आयरनमैन परेशान है। वह तनाव के दौर से गुजर रहा है और उसे लगता कि दूसरे एवेंजर्स के मुकाबले उसकी शक्तियां कम हैं। इसी बीच, मंदारिन का उसके घर पर हमला होता है और इस हमले में आयरनमैन तबाह हो जाता है। फिल्म में एक संवाद है, ‘जब से आसमान से ये हथौड़े वाला भीमकाय शख्स धरती पर गिरा है, सारे नियम बदल चुके हैं।’ फिल्म के एंड क्रेडिट्स के बीच हल्क फिर नजर आता है।
गैलेक्सी की दूसरे ग्रहों में मची हलचल से धरती पर हो रही साजिशों के तार इस फिल्म में थोड़े और मजबूत होते हैं। थोर धरती पर आकर फिर से अपनी महिला दोस्त से मिलता है जो अंतरिक्ष विज्ञानी है। इस बीच उसे ये भी पता चलता है कि हजारों साल पहले अज्ञातवास में चला गया दुष्ट मैलेकीथ लौट आया है, उसके पास डार्क एल्वेस की सेना है और वह तलाश रहा है तबाही का सबसे खतरनाक स्रोत – ईथर। उधर, एसगार्ड ग्रह पर लोकी को जेल में डाल दिया गया है, लेकिन इस खतरे से उबरने के लिए थोर उसकी मदद लेने का फैसला करता है। फिल्म में कैप्टन अमेरिका में थोड़ी देर के लिए दिखता है और मिड क्रेडिट सीन्स में कलेक्टर की झलक भी मिलती है।
पढ़ें- शुरू से समझिए 'एवेंजर्स सीरीज' की पूरी कहानी, आज पढ़िए फेज वन की पहली 5 कहानियां
कैप्टन अमेरिका: द विन्टर सोल्जर
एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में निर्देशक जोड़ी एंथनी रूसो और जो रूसो की एंट्री इसी फिल्म से हुई। इन निर्देशक भाइयों ने कैप्टन अमेरिका को पहले से बेहतर और ताकतवर इंसान के रूप में पेश किया। फिल्म की कहानी खुफिया एजेंसी शील्ड में काम करना शुरू कर चुके स्टीव रोजर्स (कैप्टन अमेरिका) के उस मिशन के बारे में है, जिसमें उसे एक खतरनाक कातिल का पता लगाना है। ये खतरनाक कातिल विंटर सोल्जर के नाम से जाना जाता है। सीरीज में एक नया किरदार जुड़ता है फाल्कन जिसके पास उड़ सकने के लिए पक्षियों जैसा एक कृत्रिम सूट है। फिल्म में नताशा रोमनऑफ यानी ब्लैक विडो भी है। इसी फिल्म में इस बात का भी खुलासा होता है कि खतरनाक संगठन हाइड्रा ने शील्ड में भी घुसपैठ कर ली है। स्टार्क टावर के एवेंजर्स टॉवर बन जाने की झलक फिल्म में मिलती है और सीरीज में आगे दिखने वाले एक और किरदार स्टीफन स्ट्रेंज का जिक्र भी इस फिल्म में होता है।
गार्जियन्स ऑफ गैलेक्सी (2014)
एवेंजर्स सीरीज की इस नौवीं फिल्म में एक नए किरदार की एंट्री होती है, जिसका नाम है स्टार लॉर्ड। आम जिंदगी में उसे पीटर क्विल के नाम से पुकारा जाता है। दम तोड़ती मां से एक तोहफा लेकर अस्पताल से भागे पीटर का बचपन में ही अपहरण हो जाता है। क्यों, इसकी कहानी इस फिल्म के सीक्वेल में खुलती है। पीटर क्विल एक ऐसे गोले का चुराने का ठेका ले लेता है, जो दरअसल थानोस को चाहिए। और थानोस ने ये काम रोनन को सौंपा है। फिल्म में थानोस की गोद ली हुई बेटी नेबुला है। अनाथ गमोरा है, जिसे थानोस ने खतरनाक ट्रेनिंग दी है। लोमड़ी सा दिखता किरदार रॉकेट है, जिस पर लैब में इतने प्रयोग किए गए कि वह न सिर्फ बोलता है बल्कि हर उस काम में एक्सपर्ट है जो कोई भी दूसरा एवेंजर कर सकता है। इस फिल्म में एक और शक्तिशाली पत्थर एवेंजर्स की कहानी से आ जुड़ता है।

कमेंट
कमेंट X