बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए फ्रांस पहुंच चुकी हैं। इस बार दीपिका फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण में रेड कार्पेट पर ही अपना जलवा नहीं बिखेरेंगी बल्कि वह जूरी का भी हिस्सा हैं। सोमवार शाम को दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर 17 मई से 28 मई तक चलने वाले फिल्म समारोह में पहुंचने की जानकारी दी।
Cannes 2022: कान फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस पहुंचीं दीपिका पादुकोण, वीडियो शेयर कर दिखाई पहले दिन की झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका ने एयरपोर्ट पर पहुंचने और आगे क्या करना है, इस बारे में बात करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका सफेद टी-शर्ट और नीली जैकेट के साथ नीली डेनिम जींस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। अपने नो-मेकअप लुक को दिखाते हुए, अभिनेत्री ने ग्लासेस और बराउन कलर के हैंडबैग के साथ अपने लुक को पूरा किया है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, हैशटैग कान 2022।
वीडियो में दीपिका से उनकी फ्लाइट के बारे में पूछा जाता है तो वह कहती हैं कि एलए से 11 घंटे की फ्लाइट बहुत बढ़िया रही और मैं पूरे समय सोती हुई आई हूं। इसके बाद वीडियो में फ्रांस की एक झलक देखने को मिलती है, जो सूरज की रोशनी में डूबा हुआ है। वहीं, दीपिका यह तय करती हैं कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए खाना या सोना। फिर वह यह कहते हुए खाने का विकल्प चुनती हैं कि खाना हमेशा एक अच्छा प्लान रहता है। आखिरी में लिखा आता है, फ्रॉम कान, विद लव ।
बता दें कि दीपिका 2017 से नियमित रूप से कान का हिस्सा हैं। वहीं, इस साल वह कान फिल्म फेस्टिवल में कंपटीशन जूरी का हिस्सा हैं। जूरी में पांच पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं, जो इस साल के पाल्मे डी'ओर के विजेता को चुनेंगे। वहीं, दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में दिखाई देंगी।

कमेंट
कमेंट X