Grammy Awards 2022: भारत में कब और कैसे देख सकेंगे ग्रैमी अवॉर्ड्स? लास वेगास में हो रहा कार्यक्रम
भारत में ग्रैमी 2022 कब देखें
64वां वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स 3 अप्रैल को लास वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरिना में आयोजित किया जाएगा। भारत में 4 अप्रैल को सुबह 5.30 बजे से इस अवॉर्ड सेरेमनी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इससे पहले 64वां ग्रैमी अवॉर्ड 2022 में 31 जनवरी को लॉस एंजिल्स में होना था, लेकिन कोरोना की वजह से इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई।
भारत में ग्रैमी 2022 कहां देखें
संयुक्त राज्य अमेरिका में ग्रैमी अवार्ड्स का सीबीएस पर रात 8:00 बजे सीधा प्रसारण किया जाएगा। भारत में इस समारोह का प्रसारण सोनी लिव एप पर किया जाएगा। पिछले साल भी कोरोना की वजह से ये समारोह 14 मार्च को आयोजित किया गया था।
ग्रैमी 2022 में कौन करेगा परफॉर्म
परफॉर्मेंस की बात करें तो इस साल ग्रैमी अवार्ड्स में बहुत शानदार परफॉर्मेंस होने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोग्राम में कम से कम सात कलाकार के परफॉर्मेंस की पुष्टि की गई है। जिनमें से ब्रांडी कार्लिल, बिली इलिश, ब्रदर्स ओसबोर्न, लिल नैस एक्स के साथ जैक हार्लो और ओलिविया रोड्रिगो शामिल हैं।
