हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेंस्टाइन पर एक के बाद एक आरोप लगाए जा रहे हैं। उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। इसी क्रम में एक और महिला ने उन पर रेप करने का आरोप लगाया है। इस महिला का नाम मिमी हलेई है। मिमी ने बताया कि साल 2006 में जब वो काम के सिलसिले में हार्वे के पास गई थीं तो उन्होंने उसका रेप किया था। मिमी के मुताबिक हार्वे के इस खराब व्यवहार को जब मिमी ने रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो हार्वे ने गुस्से में उन्हें धक्का दे दिया और खींचकर अपने बच्चों के बेडरूम में ले गए।
प्रोड्यूसर हार्वे पर एक और रेप का आरोप, महिला ने कहा- पीरियड्स में भी मुझे नहीं छोड़ा
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X