{"_id":"583eba944f1c1b0d1ede6b5d","slug":"hollywood-actress-evan-rachel-would-opens-up-about-being-raped-twice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो बार रेप का शिकार हो चुकी अभिनेत्री का खुलासा, किया था मरने का इरादा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
दो बार रेप का शिकार हो चुकी अभिनेत्री का खुलासा, किया था मरने का इरादा
Wed, 30 Nov 2016 08:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Nov 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Matt Baron/BEI/Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड फिल्म 'थर्टीन' में एक ड्रग एडिक्ट का किरदार निभाकर चर्चा में आईं अमेरिकन एक्ट्रेस इवान रशेल वुड ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इवान ने बताया कि उनका दो बार रेप हुआ था। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में ट्विवटर पर एक पोस्ट में किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनका दो बार रेप हुआ। एक बार तो उस शख्स ने उनका रेप किया जिसके साथ वो रिलेशन में थीं और दूसरी बार वो एक बार के मालिक का शिकार बनीं।
इस हीरोइन ने किया खुलासा, 'दो बार मेरा रेप हुआ, की आत्महत्या की भी कोशिश'
2 of 5
- फोटो : Getty Images
इवान ने आगे लिखा, ' पहली बार जब मेरा रेप हुआ तो मुझे पता ही नहीं चला। मुझे इसका आभास नहीं था कि ये काम आपके पार्टनर ने किया है वो रेप हो सकता है या नहीं। लेकिन वो रेप ही था और वैसे भी अगर तब मैं ये किसी को बताती तो कौन विश्वास करता। दूसरी बार जब रेप हुआ तो मुझे लगता है मेरी ही गलती थी क्योंकि मुझे खुद को बचाने के लिए लड़ना चाहिए लेकिन मैं डर गई थी। ये सालों पहले की बात है और तब ना मुझे ये पता था कि सही है और ना ही गलत। उसके बाद मैंने दो बार आत्महत्या करने की भी कोशिश की।'
इस हीरोइन ने किया खुलासा, 'दो बार मेरा रेप हुआ, की आत्महत्या की भी कोशिश'
3 of 5
- फोटो : Twitter
इवान ने इस घटना को लेकर और भी खुलासे किए हैं। आप उनकी पोस्ट को यहां इस लिंक पर पढ सकते हैं:
इस हीरोइन ने किया खुलासा, 'दो बार मेरा रेप हुआ, की आत्महत्या की भी कोशिश'
4 of 5
- फोटो : Twitter
इवान को इस बात की खुशी है कि वो इससे उबर चुकी हैं लेकिन कहीं ना कहीं इसको लेकर उनके दिलोदिमाग पर बोझ था और इसी वजह से उन्होंने ये बात लोगों के साथ साझा करने के बारे में सोचा। हालांकि इस खुलासे के बाद इवान ने ट्विटर छोड़ दिया और इस बारे में उन्होंने ट्वीट भी किया। देखते हैं कि अब वो कब वापसी करेंगी।
Will be taking a break from social media for the time being.
Thank you for all your support and courageous stories.
You are not alone. xo
इस हीरोइन ने किया खुलासा, 'दो बार मेरा रेप हुआ, की आत्महत्या की भी कोशिश'
5 of 5
- फोटो : Brooke Nipar
बता दें कि इवान ने महज नौ साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। वो ना सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं बल्कि संगीतकार भी हैं। फिल्म 'थर्टीन' में उनकी ड्रग एडिक्ट की भूमिका को काफी सराहा गया था। इसके लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब का नॉमिनेशन भी मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।