फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jennifer Ben: 'बैटमैन' को डेट कर रहीं हैं जेनिफर लोपेज, चौथी बार शादी के सवाल पर दिया ये जवाब

Sun, 21 Nov 2021 10:02 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Nov 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
Jennifer lopez and ben afflec romance singer talked about her life if they are getting married soon
बेन एफ्लेक, जेनिफर लोपेज - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों शादी का मौसम चल रहा है और आम लोगों के साथ साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी एक के बाद एक शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। अक्सर किसी ना किसी सितारे की शादी की तस्वीरें वायरल हो जा रही हैं तो वहीं कुछ सितारों की शादी की चर्चा हो रही है। हालांकि अगर ऐसा हाल बॉलीवुड का है तो वहीं हॉलीवुड के सितारे भी इस मामले में पीछे नहीं है। इन दिनों हॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं।



बेन एफ्लेक से शादी पर जेनिफर ने दिया जवाब

पिछले काफी समय से वह बैटमैन फेम बेन एफ्लेक को डेट कर रही हैं। दोनों को पार्टीज, इवेंट , रेड कार्पेट के अलावा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते भी देखा गया है। अक्सर दोनों दुनिया के सामने प्यार जताते हैं नजर आते हैं। अब ऐसे में जेनिफर से यह भी सवाल पूछ लिया गया है कि क्या वह जल्द ही बेन एफ्लेक से शादी कर सकती हैं।

Jennifer lopez and ben afflec romance singer talked about her life if they are getting married soon
बेन एफ्लेक, जेनिफर लोपेज - फोटो : Amar Ujala Bureau, New York

जेनिफर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मैरी मी का प्रमोशन कर रही हैं। ऐसे में फिल्म और निजी जिंदगी में दिख रही समानता को देखते हुए उनसे सवाल कर दिया गया कि क्या वह शादी करने वाली हैं। इस पर जेनिफर ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि मैं ऐसा करुंगी। आप मुझे जानते हैं मैं एक रोमांटिक इंसान हूं। मैंने पहले भी कई बार शादी की है'।


Jennifer lopez and ben afflec romance singer talked about her life if they are getting married soon
जेनिफर लोपेज - फोटो : जेनिफर लोपेज

आगे जेनिफर ने कहा कि, 'मैं अभी भी पूरी तरह से हैप्पिली एवर ऑफ्टर में विश्वास रखती हूं। अब जेनिफर के इस तरह जवाब देने से फैंस अनुमान लग रहे हैं कि वह और बेन जल्द ही शादी की खुशखबरी सुना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jennifer lopez and ben afflec romance singer talked about her life if they are getting married soon
बेन एफ्लेक, जेनिफर लोपेज - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बेन और जेनिफर ने साल 2002 में एक दूसरे को डेट किया था और दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन दो साल बाद दोनों अलग हो गए थे। अब एक बार फिर दोनों एक दूसरे के करीब आ गए हैं और दोनों के बीच की केमेस्ट्री पर फैंस भी फिदा हैं।

विज्ञापन
Jennifer lopez and ben afflec romance singer talked about her life if they are getting married soon
जेनिफर लोपेज - फोटो : जेनिफर लोपेज

जेनिफर इससे पहले तीन बार शादी कर चुकी हैं। उन्होंने 1997 में ओजानी नोआ से शादी की थी जो एक साल बाद टूट गई थी। इसके बाद उन्होंने क्रिस जुड से साल 2001 में शादी की थी जो दो साल बाद टूट गई थी। जेनिफर ने तीसरी शादी मार्क एंथोनी से साल 2004 में रचाई थी और 10 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed