{"_id":"5a77f62e4f1c1b187e8b465b","slug":"jurassic-world-fallen-kingdom-new-trailer-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जुरासिक वर्ल्ड का दूसरा TRAILER: दिल मजबूत हो तभी देखने के बारे में सोचिए","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जुरासिक वर्ल्ड का दूसरा TRAILER: दिल मजबूत हो तभी देखने के बारे में सोचिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायनासोर और इंसानों के बीच जबरदस्त एक्शन और थ्रील से भरपूर फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 2015 में आई 'जुरासिक वर्ल्ड' का स्क्विल है। इस दूसरे ट्रेलर में आपको और खतरनाक एक्शन सीन देखने को मिल सकते हैं।
2 of 4
'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' के निर्देशक जे.ए. बेयोन ने फिल्म को हिट करने के लिए एक्शन सीन पर काफी काम किया है। ट्रेलर के पहले सीन में ही डायनासोर और एक छोटी सी बच्ची को देखा जा सकता है। इसलिए साइंस फिक्शन पर बेस्ड जुरासिक सीरीज की फिल्मों के रोमांच के लिए तैयार हो जाइए। इस बार डायनासोर पहले से ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी डायनासोरों और उनके बीच फंसे कुछ लोगों की हैं। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में इस बार भी इंसान और डाइनोसोर की जंग दिलचस्प होने वाली है।
3 of 4
फिल्म में क्रिस प्रैट मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे रिटायर्ड आर्मी अफसर की है जो डायनासोरों की बिल्कुल अलग ब्रीड्स खोजने निकलता है और उसमें कामयाब हो जाता है। फिल्म में क्रिस प्रैट के साथ जेफ गोल्डब्लम, ब्राइस डलास हॉवर्ड और इयान मैल भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
खास बात यह है कि हॉलीवुड फिल्म होने के नाते यह फिल्म अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी। यह फिल्म 8 जून को भारत में रिलीज होगी, वहीं अमेरिका में दो हफ्ते बाद यानि 22 जून को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।