सिर्फ 24 साल की उम्र में कनेडियन सिंगिंग सेंसेशन का खिताब जीतने वाले जस्टिन बीबर ने लाखों लड़कियों का दिल तोड़ हैली बाल्डविन से सगाई कर ली है। जस्टिन साल 2016 से हैली को डेट कर रहे थे। हैली के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया लेकिन अचानक खबर आई कि उन्होंने सगाई कर ली। सगाई की अंगूठी पहले बीबर ने अपनी मंगेतर हैली के साथ फोटो शेयर की है।
PHOTOS: छोटी उम्र में ही इस मॉडल संग शादी की कसमें खा रहे जस्टिन बीबर, ये रहा सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जस्टिन ने सगाई की खबर की पुष्टि करने के साथ-साथ अपनी और हैली की एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हॉइट फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा लव नोट भी लिखा। फोटो में जस्टिन और हैली की खूबसूरत लव केमेस्ट्री साफ देखी जा सकती है। जस्टिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं कुछ भी कहने से पहले थोड़ा इंतजार करना चाहता था. लेकिन बातें जल्दी फैलती हैं इसलिए, सुनो हैली, मुझे तुमसे जुड़ी हर चीज से प्यार है। मैं तुम्हारे हर पहलू को जानने और उसे प्यार करने के लिए पूरी जिंदगी भर के लिए कमिटेड हूं। मैं वादा करता हूं कि मैं हमारे हर फैसले में जीसस की पवित्र आत्मा के निर्देशों का पालन करूंगा। मेरा दिल पूरी तरह से तुम्हारा है और मैं हमेशा तुम्हें खुद से ऊपर रखूंगा। तुम मेरी जिंदगी का प्यार हो हेली बाल्डविन और इसे मैं किसी और के साथ नहीं बिताना चाहता हूं।
A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on