{"_id":"5a77e5804f1c1b4e588b6d54","slug":"kylie-jenner-blessed-with-a-baby-girl-shares-a-glimpse-of-her-little-angel-with-an-emotional-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी माफी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
20 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी माफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
Kylie Jenner
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिएलिटी टीवी स्टार कायली जेनर के एक बच्ची को अचानक जन्म देने की खबरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। बता दें, कायली की उम्र सिर्फ 20 साल है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की बात 9 महीने तक मीडिया से छुपा कर रखी थी। लेकिन अब एक वीडियो को शेयर करके उन्होंने अपनी इस खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर किया।
Kylie Jenner
'कीपिंग अप विथ द कार्दशियंस' की इस एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट के साथ इस बच्ची को जन्म दिया। जिसकी सूचना उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर दी। इतना ही नहीं कायली ने अपने फैंस से माफी भी मांगी।
Kylie Jenner
कायली ने इंस्टाग्राम पर एक लिखा- 'मैं अफवाहों के बीच आप लोगों को अंधेरे में रखने के लिए माफी मांगना चाहती हूं। मैं जानती हूं कि मैं अपनी हर जर्नी में आपलोगों को शामिल करती हूं, लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी मैं दुनिया के सामने नहीं करना चाहती थी।''मुझे इस चीज के लिए खुद को तैयार करना था। यह जिंदगी भर का रोल है। मुझे पता था कि मेरा बच्चा सारे इमोशन्स और तनाव को महसूस करेगा इसलिए मैंने यह कदम उठाया।''प्रेग्नेंसी बहुत ही खूबसूरत और जिंदगी बदलने वाला अनुभव है था और मैं इसे मिस करूंगी। मैं अपने दोस्तों और परिवार को शुक्रिया कहना चाहूंगी क्योंकि उन्होंने इसे प्राइवेट रखने में बहुत मदद की। मेरी सुंदर और हेल्दी बेबी 1 फरवरी को पैदा हुई और मैं इस खबर को शेयर करने का इंतजार नहीं कर पाई। समझने के लिए शुक्रिया।'
A post shared by Kylie (@kyliejenner) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Kylie Jenner
याद दिला दें, कायली अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मीडिया और फैंस के सामने आने से कतराती थी जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि उन्हें अपने बदलते शरीर को लोगों को दिखाना पसंद नहीं है। कायली ने अपने फैंस के लिए एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया है।
A post shared by Kylie (@kyliejenner) on