सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Moon Knight: हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में देख सकेंगे ‘मून नाइट’, 30 मार्च को ओटीटी पर होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 23 Mar 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
Marvel Studios New Series Moon Knight Debuts on Disney plus Hotstar from 30 march in Hindi, Tamil, Telugu, Malayalam and English.
मून नाइट - फोटो : सोशल मीडिया

मार्वेल स्टूडियोज की अपकमिंग सीरीज ‘मून नाइट’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इसमें मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स में एक नए सुपरहीरो की एंट्री होने जा रही है। जनवरी में सीरिज का ट्रेलर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अंग्रेजी के साथ ही अलग-अलग भारतीय भाषाओं में रिलीज किया गया था। हाल ही में 'मून लाइ'ट के लिए लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें पूरी स्टार कास्ट पहुंची थी।

Trending Videos
Marvel Studios New Series Moon Knight Debuts on Disney plus Hotstar from 30 march in Hindi, Tamil, Telugu, Malayalam and English.
लॉन्च इवेंट की रेड कार्पेट पर पहुंची स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्वल स्टूडियोज के विशेष लॉन्च इवेंट में रेड कार्पेट पर ऑस्कर इसहाक, एथन हॉक, मेय कैलामावी के साथ ही एंटोनिया सालिब, एन अकिंजिरिन, डेविड गनली, सोफिया डानू, करीम एल हकीम, फर्नांडा एंड्रेड, शॉन स्कॉट, रे लुकास, डायना बरमूडेज और डायरेक्टर मोहम्मद दीब शामिल हुए। जस्टिन बेन्सन और आरोन मूरहेड, हेड राइटर जेरेमी स्लेटर, और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर केविन फीगे, लुई डीएस्पोसिटो, विक्टोरिया अलोंसो, ब्रैड विंडरबाम और ग्रांट कर्टिस ने भी रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Marvel Studios New Series Moon Knight Debuts on Disney plus Hotstar from 30 march in Hindi, Tamil, Telugu, Malayalam and English.
मून नाइट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यह कहानी स्टीवन ग्रांट की है, जिसे यह समझ नहीं आता कि वह कब जगा हुआ है और कब सो रहा है। उसे सपने और सच के बीच का अंतर पता नहीं चलता। उसे इस बात का एहसास होता है कि उसे एक बॉडी डिसऑर्डर है, जिसके चलते वह अपनी बॉडी को मार्क स्पेक्टर के साथ साझा करता है। धीरे-धीरे उसे अपनी पहचान के बारे में पता चलता है।

Marvel Studios New Series Moon Knight Debuts on Disney plus Hotstar from 30 march in Hindi, Tamil, Telugu, Malayalam and English.
मून नाइट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 ‘स्पाइडमैन नो वे होम’ के बाद मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स (एमसीयू) दौर में आ चुका है। एमसीयू की कहानियां आने वाले दिनों में और हिंसक होने के संकेत इस फिल्म से एमसीयू के फैंस को मिल चुके हैं। 'मून नाइट' डिज्नी प्लसल हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी में 30 मार्च से स्ट्रीम करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed