लेबनानी-अमेरिकी पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती है। वहीं मिया टिकटॉक पर भी जमकर वीडियोज पोस्ट करती हैं। हाल ही में मिया के टिकटॉक अकाउंट पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया गया है। जिसके बाद मिया खलीफा पाकिस्तान की सरकार पर भड़क गई हैं और उसे तानाशाह करार दे रही हैं।
पाकिस्तान: मिया खलीफा का टिकटॉक अकाउंट हुआ बैन, इमरान सरकार पर भड़कीं पूर्व एडल्ट स्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के मिया खलीफा के अकाउंट पर बैन लगा दिया है। साथ ही इसके लिए कोई वजह भी नहीं साफ की गई है। जिसके बाद मिया ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने इमरान सरकार के खिलाफ लिखा है। मिया का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो गया है।
मिया खलीफा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पाकिस्तानियों को मेरे टिकटॉक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने से पहले बताना चाहिए था। अब से मैं अपने सभी पाकिस्तानी फैंस के लिए अपने सभी टिकटॉक वीडियो को शुरू से अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करूंगी जो एक मुंहतोड़ जवाब होगा।'
Shoutout to Pakistan for banning my tiktok account from the country. I’ll be re-posting all my tiktoks on Twitter from now on for my Pakistani fans who want to circumvent fascism 💕
गौरतलब है कि पाकिस्तान के लोगों को पहले पता भी नहीं चला था कि मिया खलीफा का टिकटॉक अकाउंट बैन हो चुका है, लेकिन धीरे धीरे लोगों ने नोटिस करना शुरू किया कि मिया खलीफा के टिकटॉक वीडियो नहीं दिख रहे हैं। और फिर पता चला कि मिया खलीफा का अकाउंट बैन किया जा चुका है।
मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट बैन होने के बाद इमरान खान सरकार की पाकिस्तान में ही जमकर आलोचना की जा रही है। लोगों का कहना है कि वो मिया खलीफा के साथ हैं। पाकिस्तान एक ट्विटर यूजर ने इमरान खान सरकार से सवाल पूछा है कि 'क्या आपको पाकिस्तान की दूसरी समस्याओं को सुलझाने का समय नहीं है, पाकिस्तान कई सारे संकट से गुजर रहा है और आप बैठकर मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।'