इस्राइल और फिलिस्तीन दो ऐसे देश हैं, जिनका विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने और मतभेद को खत्म करने के लिए कई बार समझौते हुए पर निष्कर्ष कुछ खास नहीं निकला। काफी तबाही के बाद सीजफायर किया गया था। वहीं, दो देशों के विवाद में तमाम लोग अपनी-अपनी राय रख रहे थे। इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देश शांति की अपील कर रहे थे। वहीं तमाम देशों से अंतरराष्ट्रीय शख्यियतें इसपर अपनी-अपनी राय रख रही थीं। कई देशों ने इस्राइल के पक्ष में अपनी बात रखी तो किसी ने विपक्ष में। संयुक्त राष्ट्र महासभा की में हुई बैठक में अमेरिका, नाउरु, माइक्रोनेशिया और मार्शल आइलैंड ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। वहीं भारत समेत दुनिया के 165 देशों फिलिस्तीनियों के आत्म-संकल्प के अधिकार से संबंधित प्रस्ताव का समर्थन किया था। इसी के साथ कई देशों के सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए इसपर अपनी-अपनी राय रखते नजर आए। इस मामले में ब्रिटिश सिंगर और गीतकार दुआ लीपा पर यहूदियों का विरोध करने का आरोप लग गया था। इसपर उन्होंने अब जवाब दिया है।
इस्राइल-फिलिस्तीन विवाद: दुआ लीपा का हुआ फिलिस्तीनियों के समर्थन पर विरोध, सिंगर ने जारी किया बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 24 May 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन