एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने आगामी ऑस्कर के लिए नौ श्रेणियों के लिए फिल्मों की घोषणा की है। पुरस्कार श्रेणियों में डॉक्यूमेंट्री फीचर (15), डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट (10), इंटरनेशनल फीचर (15), मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग (10), ओरिजनल स्केल (15), ओरिजनल सॉन्ग (15), लाइव शॉर्ट फिल्म (10), एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म (10), लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म (10) और विजुअल इफेक्ट (10) की फिल्में चुनी गई हैं।
ऑस्कर 2021 में इन फिल्मों को मिली जगह, रेस में पहुंची एकता कपूर और ताहिरा कश्यप की फिल्म 'बिट्टू'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनी गईं श्रेणियां 5 फरवरी को संपन्न कर ली गईं। बाकी बची श्रेणियों के लिए 5 मार्च से 9 मार्च तक मतदान किया जाएगा। वहीं ऑस्कर के नामांकन विजेता 15 मार्च को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद शो के लिए 25 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है।
यहां हम श्रेणियों के तहत शॉर्टलिस्ट की गई कुछ फिल्मों की सूची बता रहे हैं। डॉक्यूमेंट्री फीचर के तहत 15 फिल्में हैं। इनमें 76 डेज (76 Days), ऑल इन: द फाइट फॉर डेमेक्रेसी (All In: The Fight for Democracy), ब्वॉयज स्टेट (Boys State), कलेक्टिव (Collective), क्रिप कैंम (Crip Camp), डिक जॉनसन इज डेड (Dick Johnson Is Dead), गुंडा (Gunda ), एमएलके/एफबीआई (MLK/FBI), द मोल एजेंट (The Mole Agent), माय ऑक्टोपस टीचर (My Octopus Teacher), नटर्नो (Notturno), द पेंटर एंड द थीफ (The Painter and the Thief), टाइम (Time ), द ट्रफल हंटर (The Truffle Hunters), वेलकम टू चेचन्या (Welcome to Chechnya) फिल्में शामिल हैं।
वहीं अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्मों में भी 15 नाम चुने गए हैं। इनमें डेनमार्क की अनेदर राउंड (Another Round), हांग कांग की बटर डेज (Better Days), चेक गणराज्य की शार्लटन (Charlatan), रोमानिया की कलेक्टिव (Collective), रूस की डियर कॉमरेड्स! (Dear Comrades!), मैक्सिको की आई एम नो लॉन्गर हियर (I’m No Longer Here) , नॉर्वे की होप (Hope), ग्वाटेमेला की ला लरोना (La Llorona), चिली की द मोल एजेंट (The Mole Agent), आइवरी कोस्ट कोई दिव्वार की नाइट ऑफ किंग्स (Night of the Kings), बोस्निया हर्जेगोविना की क्वो वदिस, ऐडा (Quo Vadis, Aida), इरान की सन चिल्ड्रेन (Sun Children), फ्रांस की टू ऑफ अस (Two of Us), तायवान की ए सन (A Sun), ट्यूनीशिया की द मैन हू सोल्ड हिस स्किन (The Man Who Sold His Skin) जैसी फिल्में शामिल हैं।
इसके अलावा लाइव ऐक्शन शॉर्ट फिल्म में 10 नाम शामिल हैं, जिसमें भारत की करिश्मा देव द्वारा निर्देशित ‘बिट्टू’ भी है। इनमें बिट्टू (Bittu), दा यी (Da Yie), फीलिंग थ्रू (Feeling Through), द ह्यूमन वॉयस (The Human Voice), द किक्सलेड क्वॉयर (The Kicksled Choir), द लेटर रूम (The Letter Room), द प्रेजेंट (The Present), टू डिस्टेंट स्ट्रेंजर (Two Distant Strangers), द वैन (The Van) और व्हाइट आई (White Eye) जैसी फिल्में हैं।