फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉफ्टा और ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी है ये अभिनेत्री, कभी लोगों ने कहा था- तुम कामयाब हीरोइन नहीं बन पाओगी

Wed, 10 Feb 2021 12:57 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 10 Feb 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Bafta and Oscar nominee actress Salma Hayek speaks about the time when people said you will not be a successful actress
सलमा हायेक - फोटो : Instagram

बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड अक्सर कई मौकों पर अभिनेत्रियों को अभिनेताओं से कम आंका जाता हैं। ऐसे बहुत से उदाहरण देखने को मिल जाते हैं जहां आउटसाइडर्स को जल्दी मनोरंजन इंडस्ट्री अपनाती नहीं और उनकी प्रतिभा पर भी सवाल उठाए जाते हैं। ऐसे में बाहर से इंडस्ट्री में आए लोगों को अक्सर दूसरे सितारों के मुकाबले ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। आज सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली सलमा हायेक से भी कभी कहा गया था कि वो हॉलीवुड में अभिनेत्री के रूप में कामयाबी नहीं कर पाएंगी क्योंकि वो मैक्सिकन हैं।

Bafta and Oscar nominee actress Salma Hayek speaks about the time when people said you will not be a successful actress
सलमा हायेक - फोटो : Instagram

सलमा हायेक ने एक इंटरव्यू में कहा कि,'उन्होंने मुझसे कहा था कि हॉलीवुड में मेरा करियर उम्र के तीसरे दशक के मध्य से खत्म हो जाएगा क्योंकि वहां कोई नहीं था। सबसे पहले उन्होंने मुझसे कहा कि एक मैक्सिकन कभी कामयाब नहीं हो पाएगी क्योंकि उस समय नई पीढ़ियों के साथ एक मैक्सिकन के लिए हॉलीवुड में मुख्य भूमिका हासिल करना मुश्किल था।

Bafta and Oscar nominee actress Salma Hayek speaks about the time when people said you will not be a successful actress
सलमा हायेक - फोटो : Instagram

54 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने हॉलीवुड सफर के बारे में कहा कि उनका ये सफर बेहद शानदार रहा है। सलमा ने कहा कि, 'मुझे इस पर गर्व है कि मुझसे कई बार कहा गया था कि मैं कामयाब नहीं हो पाऊंगी, लेकिन मैं लड़ी और जीती। मैं चाहती हूं कि अन्य महिलाओं को भी इसका एहसास हो। ये एक खूबसूरत चीज हैं'। सलमा की मानें तो संघर्ष से ही उन्हें सही रास्ता चुनने में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bafta and Oscar nominee actress Salma Hayek speaks about the time when people said you will not be a successful actress
सलमा हायेक - फोटो : Instagram

पर्दे पर अपनी अदाओं से लोगों का दिल चुरा लेने वाली सलमा बाफ्टा अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी हैं। उन्होंने बहुत सी फिल्में की, लेकिन उनकी छवि हॉट एक्ट्रेस वाली बनी रही। साल 2002 में फिल्म 'फ्रिडा' में सलमा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड में 6 नॉमिनेशन मिले थे। वहीं सलमा को भी बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। इसके साथ ही उन्होंने साबित कर दिया कि वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं।

विज्ञापन
Bafta and Oscar nominee actress Salma Hayek speaks about the time when people said you will not be a successful actress
सलमा हायेक - फोटो : Instagram

अभिनेत्री सलमा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। सलमा हायेक की तस्वीरें देखने पर आप भी बेशक मान लेंगे कि 54 वर्ष की उम्र उनके लिए महज एक संख्या है। कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट साझा किया था जिसमें वो लाल रंग की मोनोकिनी में नजर आ रही थीं। सलमा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'द एटरनल्स' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ एंजेलिना जोली, मैडेन, किट हैरिंगटन, कुमैल ननजियानी, लॉरेन रिडॉल्फ, ब्रायन टायर हेनरी जैसे कई मशहूर सितारे नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed