सब्सक्राइब करें

गुलाब जामुन और समोसा खाते हुए मिया खलीफा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, किसान आंदोलन के समर्थन में कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 07 Feb 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest: Mia Khalifa Gives A Shoutout To Farmers As She Relishes Indian Food, shares pictures on social media
मिया खलीफा - फोटो : इंस्टाग्राम

अमेरिकन मॉडल और पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, जिसकी वजह है किसानों के समर्थन में उनके द्वारा किया गया ट्वीट। मिया के ट्वीट के बाद उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। लेकिन एक बार फिर मिया खलीफा ने किसानों के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वैसे तो मिया भारतीय व्यंजन का लुत्फ उठाती हुई दिख रही हैं। लेकिन उन्होंने इसके जरिए अपने ट्रोलर्स को भी जवाब दे दिया।

Trending Videos
Farmers protest: Mia Khalifa Gives A Shoutout To Farmers As She Relishes Indian Food, shares pictures on social media
मिया खलीफा - फोटो : सोशल मीडिया

मिया खलीफा ने ये वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में मिया कह रही हैं, 'बहुत अच्छा लगता है जब आप कड़ी मेहनत करते हैं और उस मेहनत की बदौलत आप कुछ कमाते हैं। जैसे कि मैंने आज यह बहुत ही लजीज डिनर कमाया है। यह इंसानियत के तौर पर सोशल मीडिया पर चलाए जाने वाले कैंपेन के कारण मुझे मिला है। हर चीज की कीमत होती है। मेरे काम के लिए मुझे समोसा और यह सब मिला है'। इतना ही नहीं मिया ने अपने इस वीडियो में एक बार फिर से किसानों का जिक्र भी किया। उन्होंने उन लोगों को धन्यवाद भी दिया, जिन्होंने उनके लिए यह स्वादिष्ट डिनर भेजा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers protest: Mia Khalifa Gives A Shoutout To Farmers As She Relishes Indian Food, shares pictures on social media
मिया खलीफा - फोटो : Instagram

इसके अलावा मिया ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'धन्यवाद रूपी कौर, इस खूबसूरत दावत के लिए। धन्यवाद जगमीत सिंह, गुलाब जामुन के लिए। मैं हमेशा चिंतित रहती हूं, मिष्ठान के लिए हमेशा मेरा पेट भरा रहता है, इसलिए मैं इसे खाने के दौरान ही खाऊंगी। आपको पता है कि वे क्या कहते हैं, एक गुलाब रोजाना फासीवाद को दूर रखता है।'

 
Farmers protest: Mia Khalifa Gives A Shoutout To Farmers As She Relishes Indian Food, shares pictures on social media
मिया खलीफा - फोटो : Instagram

बता दें कि पिछले दिनों मिया खलीफा ने किसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, 'किसानों को मारना बंद करो। दिल्ली में इंटरनेट कट कर दिया गया है। ये क्या चल रहा है।' मिया के अलावा अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना और  विदेशी पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था।
 

विज्ञापन
Farmers protest: Mia Khalifa Gives A Shoutout To Farmers As She Relishes Indian Food, shares pictures on social media
विदेशी सेलेब्स - फोटो : Social media

किसानों के समर्थन में विदेशी सेलेब्स का ट्वीट देखकर लोग भड़क गए थे। लोगों ने सोशल मीडिया पर स्टार्स को काफी ट्रोल किया था। यहां तक कि कुछ लोगों ने उनसे ये सवाल भी पूछ लिया था कि आपको किसान और भारतीय खाने के बारे में कोई जानकारी भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed