अमेरिकन सिंगर फीबी ब्रिजर्स ने हाल ही में ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हो गए हैं। सिंगर का ये खुलासा म्यूजिशियन मैरीलिन मैनसन को लेकर है। जी हां, इन दिनों मैरीलिन मैनसन यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच घिरे हुए हैं। अब सिंगर व गीतकार फीबी ने भी मैनसन को लेकर एक ट्वीट किया है।
अमेरिकन सिंगर फीबी ब्रिजर्स ने म्यूजिशियन मैरीलिन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- उनके घर में था रेप रूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगर फीबी ने ट्वीट कर लिखा, 'अपनी किशोरावस्था में मैं मैनसन के घर गई थी। उन्होंने एक कमरे को 'रेप रूम' कहा था। मुझे लगा यह सिर्फ उनका बुरा सेंस ऑफ ह्यूमर है।' सिंगर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग मैनसन को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
TW:
I went to Marilyn Manson’s house when I was a teenager with some friends. I was a big fan. He referred to a room in his house as the “r*pe room”, I thought it was just his horrible frat boy sense of humor. I stopped being a fan.
I stand with everyone who came forward.
बता दें कि मैनसन की पूर्व-मंगेतर इवान राहेल वुड ने भी उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया था कि जब मैं किशोरावस्था में थी, तो उसने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया था।