Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Robert Pattinson will be New James Bond he is the 7th actor to play this role

नए जेम्स बॉन्ड के नाम पर लगी मुहर: डेनियल क्रेग के बाद रॉबर्ट पैटिनसन की एंट्री, पहले ये अभिनेता निभा चुके रोल

Mon, 16 Nov 2026 09:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 16 Nov 2026 09:10 PM IST
सार

  • जेम्स बॉन्ड के इंस्टाग्राम पेज ने पुरानी सभी पोस्ट डिलीट कर दी है।
  • इसके बाद एक पोस्ट में रॉबर्ट का एक फोटो शेयर किया है।
  • जेम्स बॉन्ड के तौर पर रॉबर्ट की पुष्टि करते हुए पेज ने लिखा 'पहचान की पुष्टि हुई।'

विज्ञापन
Robert Pattinson will be New James Bond he is the 7th actor to play this role
रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन को डेनियल क्रेग के उत्तराधिकारी के तौर पर घोषित किया गया है। अब वह जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाएंगे। वह आधिकारिक बॉन्ड फिल्म में यह किरदार निभाने वाले सातवें अभिनेता बन गए हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी सोमवार को जेम्स बॉन्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी गई। बॉन्ड के एक्स और इंस्टाग्राम पर मौजूद सभी पुराने पोस्ट अचानक हटा दिए गए। इसके बाद रॉबर्ट की एक फोटो डाली गई और बताया गया कि वह अगले जेम्स बॉन्ड होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

Robert Pattinson will be New James Bond he is the 7th actor to play this role
रॉबर्ट पैटिंसन - फोटो : इंस्टाग्राम@pattinsonofficial_
पांच लोगों में से चुने गए रॉबर्ट
इसके बाद फिल्म स्टूडियो ने बॉन्ड के सिग्नेचर टक्सीडो (सूट) में अभिनेता की पहली तस्वीर जारी की। साथ ही एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इस खबर की पुष्टि की गई। कहा गया कि पैटिनसन के चुने जाने से सिनेमा के सबसे मशहूर किरदारों में से एक के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी।

यह घोषणा एक लंबी कास्टिंग प्रक्रिया के बाद की गई है। माना जा रहा था कि पैटिनसन उन पांच लोगों की शॉर्टलिस्ट में शामिल थे, जिनमें जोश ओ'कॉनर और कैलम टर्नर भी थे। शुक्रवार को ऐसी खबरें आईं कि पैटिनसन को उनके प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बेहतर कॉन्ट्रैक्ट शर्तें दी गई हैं, जिससे यह अटकलें तेज हो गईं कि वे इस किरदार के लिए सबसे प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन

Robert Pattinson will be New James Bond he is the 7th actor to play this role
रॉबर्ट पैटिंसन - फोटो : इंस्टाग्राम@pattinsonofficial_
कब रिलीज हुई आखिरी फिल्म?
बॉन्ड के रूप में क्रेग की आखिरी फिल्म 'नो टाइम टू डाई' थी, जो कोविड महामारी के कारण देरी के बाद 2021 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज की 25वीं फिल्म की कहानी में बॉन्ड की मौत हो जाती है लेकिन फिर एक टाइटल कार्ड आता है जिस पर लिखा होता है: 'जेम्स बॉन्ड वापस आएंगे।'

क्रेग ने कुल पांच बॉन्ड फिल्मों में काम किया, जिसकी शुरुआत 2006 में 'कैसिनो रॉयल' से हुई थी। उनके कार्यकाल के दौरान यह फ्रेंचाइजी बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली बन गई। अकेले 2012 की फिल्म 'स्काईफॉल' ने दुनिया भर में 1.1 बिलियन डॉलर की कमाई की।
 
विज्ञापन

Robert Pattinson will be New James Bond he is the 7th actor to play this role
रॉबर्ट पैटिंसन - फोटो : इंस्टाग्राम@pattinsonofficial_
अभी तय नहीं हुआ अगली फिल्म का नाम
40 वर्षीय पैटिनसन अब अगली बॉन्ड फिल्म में नजर आएंगे, जो इस फ्रेंचाइजी की 26वीं फिल्म होगी। इस प्रोजेक्ट का नाम अभी तय नहीं हुआ है। 

पैटिंसन ने अलग-अलग तरह के किरदारों को निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने एक ऐसे अभिनेता के रूप में पहचान बनाई है जो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने के साथ-साथ, लीक से हटकर और चुनौतीपूर्ण फिल्में चुनी हैं। 

कितनी हुई बॉन्ड फिल्मों की कमाई?
आधिकारिक जेम्स बॉन्ड फिल्मों ने अब तक कुल 7.8 अरब डॉलर की कमाई की है, जिससे यह फ्रेंचाइजी इतिहास में पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी बन गई है। मर्चेंडाइज और स्पॉन्सरशिप डील्स से होने वाली कमाई इस आंकड़े से कहीं ज्यादा होने का अनुमान है।

किन कलाकारों ने निभाया जेम्स बॉन्ड का किरदार?
  • रॉबर्ट पैटिनसन से पहले 6 कलाकारों ने जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया है।
  • शॉन कॉनरी 962 से 1967 तक, इसके अलावा 1971 और 1983 में ये किरदार निभाया।
  • जॉर्ज लेजेनबी 1969 में जेम्स बॉन्ड के रूप में नजर आए।
  • रोजर मूर 1973–1985 जेम्स बॉन्ड का किरदार पर्दे पर जीवंत किया।
  • टिमोथी डाल्टन 1987–1989 तक जेम्स बॉन्ड तक इस फिल्म का हिस्सा रहे।
  • पियर्स ब्रॉसनन 1995–2002 तक और डैनियल क्रेग 2006–2021 तक इस फिल्म का हिस्सा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed