सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर जेसी नॉर्मन का निधन और एंजेलिना की आवाज बनेंगी ऐश्वर्या, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 01 Oct 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Singer Jessye Norman died and kim kardashian shares rare pic with husband top news of entertainment
जेसी नॉर्मन - फोटो : social media

ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर जेसी नॉर्मन का निधन 

ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर जेसी नॉर्मन का मंगवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं। ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित जेसी नॉर्मन 2015 में रीढ की हड्डी में चोट के बाद से लगातार अस्वस्थ रहीं। जेसी नॉर्मन के परिवार ने एक बयान में कहा सेप्टिक शॉक और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। जेसी नॉर्मन अपनी सहज और मंत्रमुग्ध कर देने वाली दमदार आवाज के लिए लोकप्रिय थीं।
Trending Videos
Singer Jessye Norman died and kim kardashian shares rare pic with husband top news of entertainment
'मेलफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ एविल' - फोटो : social media

एंजेलिना जोली की आवाज बनेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली की आने वाली फिल्म 'मेलफिसेंट: मिस्ट्रेस ऑफ एविल' के हिंदी वर्जन में ऐश्वर्या राय बच्चन एंजेलिना की आवाज बनने जा रही हैं। ऐश्वर्या डिजनी यूनिवर्स से जुड़ गई हैं। फिल्म 18 अक्टूबर को हिन्दी और अंग्रेजी में वर्ल्ड वाइड रिलीज हो रही है। एंजेलिना की यह फिल्म 2014 में आई मेलफिसेंट का सीक्वल है। बॉलीवुड में ऐश्वर्या के पास अभी कोई फिल्म नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Jessye Norman died and kim kardashian shares rare pic with husband top news of entertainment
किम कार्दशियन, केन्य वेस्ट

किम कार्दशियन की पति को किस करते हुए तस्वीरें वायरल

अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन (Kim Kardashian) ने अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो काफी पुरानी है लेकिन बेहद खूबसूरत है। फोटो में दोनों एक दूसरे को किस कर रहे हैं। इस तस्वीर को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके है। किम की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें इससे पहले खबर आई थी कि किम कार्दशियन (Kim Kardashian) हाल ही में चौथी बार मां बनी हैं। किम और कान्ये के पहले से ही तीन बच्चे हैं। किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम 2 बार और शादी कर चुकी हैं। किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kim Kardashian West (@kimkardashian) on

Singer Jessye Norman died and kim kardashian shares rare pic with husband top news of entertainment
Rob Cohen - फोटो : social media

'फास्ट ऐंड फ्यूरियस' निर्देशक पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप 

'फास्ट एंड फ्यूरियस' निर्देशक रॉब कोहेन पर एक महिला ने 4 साल पहले यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक निर्देशक ने ड्रिंक मंगाई और उन्हें 'पीने के लिए उकसाया'। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई और होश आने पर उन्होंने खुद को नग्न अवस्था में पाया जहां निर्देशक उनका यौन शोषण कर रहा था।
 

ये भी पढ़ें- चौथी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं रिकी मार्टिन और यवार युसफ, पिछले साल ही की है शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed