सब्सक्राइब करें

Thor Love And Thunder: क्रिस को टक्कर देने के लिए नताली ने की इतनी मेहनत, वर्कआउट रूटीन जानकर रह जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 08 Jul 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
Thor Love And Thunder: Natalie Portman Workout Routine To Give Tough Fight To Chris Hemsworth as Mighty Thor
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' ने रिलीज के पहले दिन ही सिनेमाघरों में बड़ा धमाका कर दिया है। फिल्म की रिलीज से पहले होने वाली चर्चाओं में रिलीज के बाद खासा इजाफा होता दिखा रहा है। जहां एक तरफ अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ फिल्म में थॉर के रूप में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके अपोजिट हॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नताली पोर्टमैन वापसी कर रही हैं। फिल्म की रिलीज के बाद माइटी थॉर यानी नताली पोर्टमैन ने सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली है। इस फिल्म से कई वर्षों बाद मार्वल यूनिवर्स में वापसी करने वाली नताली की चर्चाएं जोरों पर हो रही हैं क्योंकि 'थॉर' की इस किश्त में वह माइटी थॉर के रूप में थॉर से इक्कीस लगी हैं। और लगती भी क्यों न आखिर नताली ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। इस फिल्म में उनका ऐसा मस्कूलर रूप देखकर हर कोई हैरान परेशान है। ऐसे में हम इस रिपोर्ट में आपको नताली का रूटीन बताने जा रहे हैं जो उन्होंने क्रिस हेम्सवर्थ को टक्कर देने के लिए अपनाया है।  

Trending Videos
Thor Love And Thunder: Natalie Portman Workout Routine To Give Tough Fight To Chris Hemsworth as Mighty Thor
नताली पोर्टमैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नताली का फिटनेस रूटीन
मार्वल फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' में जेन फॉस्टर (माइटी थॉर) समेत कई फिल्मों में दमदार किरदार निभाने वाली नताली पोर्टमैन ने इस सुपरहीरो फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। अभिनेत्री ने अपनी अपर बॉडी को टोन करने के लिए फिटनेस ट्रेनर नाओमी पेंडरगास्ट से ट्रेनिंग ली। उनके इस रूटीन में खासतौर पर हेवी वेट ट्रेनिंग पर जोर दिया गया था। नताली ने फिल्म के लिए ऐसी-ऐसी एक्सरसाइज कीं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं की थीं। अभिनेत्री को फिल्म में माइटी थॉर बनने के लिए भारी भरकम फिजीक नहीं चाहिए थी, इसलिए उन्होंने अपनी बॉडी में चुस्ती बढ़ाने और स्ट्रेंथ बढ़ाने पर काम किया। वर्कआउट के साथ-साथ उन्होंने अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान दिया था। नताली ने अपने वर्कआउट रूटीन के बारे में बताया कि ,'अपनी मसल्स बढ़ाने के लिए मैंने खूब सारा प्रोटीन शेक पिया और खाने पर भी खास ध्यान दिया, क्योंकि मेरे लिए वजन बढ़ाना आसान नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Thor Love And Thunder: Natalie Portman Workout Routine To Give Tough Fight To Chris Hemsworth as Mighty Thor
नताली पोर्टमैन - फोटो : social media

थॉर के लिए कैसे की ट्रेनिंग?
नताली पोर्टमैन हॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो जिम में पसीना बहाने का भरपूर शौंक रखती हैं। उन्हें वर्कआउट करने का बहुत शौक है। नताली को अपने वर्कआउट में रनिंग और योग करना बेहद पसंद है। उन्होंने कई बार कहा है कि उन्हें जिम जाना बहुत पसंद है। इसी वजह से वह इस सुपरहीरो फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' के लिए शुरू से ही बेस्ट शेप चाहती थीं। इसलिए कार्डियो और वेट लिफ्टिंग उनकी ट्रेनिंग का अहम हिस्सा थे।

Thor Love And Thunder: Natalie Portman Workout Routine To Give Tough Fight To Chris Hemsworth as Mighty Thor
Natalie Portman - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कैसी है नताली की डाइट?
आपको बता दें कि नताली पोर्टमैन वर्षों से वेगन डाइट ही फॉलो करती आ रही हैं। नताली की डाइट में खूब सारा सलाद होता है, जिसमें आयरन से भरपूर सब्जियां और फल शामिल होते हैं। नताली अपने आपको डेरी प्रोडक्ट्स से कोसो दूर रखती हैं। इसलिए आयरन के लिए वह बादाम का दूध पीती हैं और इसके साथ ही पत्तेदार सब्जियां खाती हैं। सुबह नाश्ते में नताली को ओटमील और ऐवकाडो टोस्ट पसंद है। आपको बता दें कि ब्रॉकली और सेब नताली को बेहद पसंद हैं। उनकी पूरी कोशिश रहती है कि वह कम से कम जंक फूड का सेवन करें। दिन और रात के खाने के लिए, नताली को पास्ता और सलाद पसंद है। सलाद में आयरन से भरपूर खाने के कई ऑप्शन्स होते हैं, जैसे पालक, दाल आदि। वह खूब सारा पानी भी पीती हैं ताकि शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाला जा सके। पोर्टमैन इसके अलावा रोज विटामिन के सप्लीमेंट्स भी लेती हैं, जिनमें विटामिन-डी और विटामिन-बी12 शामिल हैं। नताली हफ्ते में एक बार शाम को एक ग्लास बियर या फिर वाइन लेना पसंद करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed