हॉलीवुड फिल्म 'टाइटैनिक' ना केवल विदेश में बल्कि भारत में भी काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म के बाद से ही इसकी अभिनेत्री केट विंसलेट ने भी अपनी पहचान बनाई थी। फिल्म केट और लियोनार्डो डी कैप्रिये की जोड़ी की एक अलग ही फैन फॉलोइंग बन गई थी। लेकिन अब फिल्म के इतने साल बाद इसकी अभिनेत्री केट विंसलेट ने खुद को लेकर कुछ राज खोले हैं।
फेमस होने के लिए तैयार नहीं थीं केट विंसलेट, 'टाइटैनिक' के बाद हुआ था बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केट विंस्लेट ने हाल ही में WTF विद मार्क मरोन नाम के पॉडकास्ट शो में शिरकत की थी। केट ने यहां पर अचानक से फेमस होने और इस बात का असर उनकी निजी जिंदगी पर पड़ने के बारे में बात की है। केट ने बताया, 'मैं टाइटैनिक के आने के बाद से सेल्फ प्रोटेक्टिव मोड में चली गई थी। मेरे रात और दिन एक जैसे बीत रहे थे। मैं अपने आप को लेकर बहुत कुछ सोच रही थी, खुद पर संदेह कर रही थी, मेरी बहुत आलोचना हुई और ब्रिटिश प्रेस ने मेरे साथ बहुत क्रूर व्यव्हार किया था।'
आगे केट कहा, 'अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो मुझे ऐसा लगता था जैसे मुझे बुली किया जा रहा है। मुझे याद है मैं सोचती थी 'ये बेहद भयानक है काश ये जल्द खत्म हो जाए', वो सब ठीक हो गया लेकिन उससे मुझे ये समझ आया कि फेमस होना क्या होता है। मैं फेमस होने के लिए तैयार नहीं थी, बिल्कुल भी नहीं। मुझे फिर भी लगता था कि मैं कई दूसरी हॉलीवुड जॉब्स को करने के लिए तैयार नहीं हूं। मैं गलतियां करना नहीं चाहती थी।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं नहीं चाहती थी कि मैं फेल हो जाऊं, मुझे इस गेम में लम्बे समय तक रहना था। तो मैंने छोटी-छोटी चीजों को ढूंढना शुरू किया, जिससे मैंने इस कला को और खुद को और बेहतर तरीके से समझ सकूं, और साथ ही थोड़ी प्राइवेसी और प्रतिष्ठा बना सकूं।'
बता दें कि फिल्म टाइटैनिक साल 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया था। टाइटैनिक ने केट को दुनियाभर में पहचान दिलवाई थी। फिल्म में उनके साथ लियोनार्डो डी कैप्रियो भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में केट के किरदार का नाम रोज और लियोनार्डो के किरदार का नाम जैक था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी और फिल्म से रातोंरात केट सुपरस्टार बन गई थीं।
पढ़ें: सलमान खान ने वीकेंड का वार में अभिनव की लगाई क्लास, भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी बोलीं- 'मैं असहमत हूं'