सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

The Woman King: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ 'द वुमन किंग' का वर्ल्ड प्रीमियर, महिला ब्रिगेड की अद्भुत कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
viola davis starrer movie the woman king world premiere at toronto international film festival
द वुमन किंग स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साम्राज्य की रक्षा के लिए महिलाओं के अद्भुत साहस और भावनात्मक संघर्ष की कहानी दिखाती फिल्म 'द वुमन किंग' का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। यह फिल्म इस फेस्टिवल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही। इस दौरान 'द वुमन किंग' की निर्देशक जीना प्रिंस-बाइटवुड और जॉन बॉयेगा समेत फिल्म में दमखम दिखाने वाली प्रभुत्वशाली महिला स्टार कास्ट ने भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा।


 

Trending Videos
viola davis starrer movie the woman king world premiere at toronto international film festival
द वुमन किंग स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

1800 के दशक में अफ्रीकी महिला रेजीमेंट के साहस की कहानी दिखाती है फिल्म
'द वुमन किंग' फिल्म आगोजी की महिला योद्धाओं के साहस की कहानी पर आधारित है। अफ्रीकी साम्राज्य दाहोमी में महिलाओं की एक पूरी रेजिमेंट थी। 1800 के दशक में अपने साम्राज्य की सुरक्षा के लिए महिलाओं के दल ने पूरे कौशल और आक्रामकता के साथ यह लड़ाई लड़ी। इसी सच्ची घटना से फिल्म की कहानी प्रेरित है। इसमें द वुमन किंग जनरल नानिस्का का कुशल नेतृत्व दिखाया गया है, जो दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए अपनी महिला ब्रिग्रेड को प्रोत्साहित और प्रशिक्षित करती है। इसी के साथ उनकी भावनात्मक यात्रा को भी दिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
viola davis starrer movie the woman king world premiere at toronto international film festival
'द वुमन किंग' - फोटो : सोशल मीडिया

'द वुमन किंग' की स्टार कास्ट
बात करें स्टार कास्ट की तो इस फिल्म में ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब और एमी पुरस्कार विजेता अभिनेत्री वायोला डेविस मुख्य किरदार में हैं। वह इसमें द वुमन किंग जनरल नानिस्का का किरदार निभा रही हैं। उनके अलावा कैप्टन मार्वल फेम लशाना लिंच, थुसो नोकबांडा म्बेडु, द बैटमैन (2022) फेम जिम लॉसन, हैरी पॉटर फेम हीरो फिनेस टिफिन और एड्रिएन वारेन नजर आएंगे।

viola davis starrer movie the woman king world premiere at toronto international film festival
'द वुमन किंग' - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन रिलीज होगी 'द वुमन किंग'
हाल ही में कुछ समय पहले 'द वुमन किंग' का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो काफी रोमांचक था। इस फिल्म में महिलाओं की करुणा के साथ ही आक्रामक अंदाज भी देखने को मिलेगा। यह फिल्म आगामी 16 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed