फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian 2: इस दिन धूम मचाएगा 'इंडियन 2' का पहला गाना, सेनापति के रूप में कमल हासन के किरदार का होगा खुलासा

Sat, 27 Apr 2024 02:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 27 Apr 2024 02:47 PM IST
विज्ञापन
Indian 2 first song to out on 1 may track define kamal haasan role as Senapathy film to release in june 2024
‘इंडियन 2’ - फोटो : कमल हासन इंस्टाग्राम

कमल हासन की आगामी फिल्म 'इंडियन 2' 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। शंकर शनमुगम के निर्देशन में बन रही फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसक सेनापति के रूप में कमल हासन को बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए उत्सुक हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, निर्माता फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए 'इंडियन 2' की जानकारियां साझा कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से कमल हासन के पोस्टर जारी हुए थे। वहीं, अब फिल्म के पहले गाने के बारे में जानकारी सामने आई है।

Indian 2 first song to out on 1 may track define kamal haasan role as Senapathy film to release in june 2024
इंडियन 2 - फोटो : कमल हासन इंस्टाग्राम

फैंस फिल्म के पहले गाने की रिलीज का भी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि इस हफ्ते फिल्म का पहला गाना रिलीज हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'इंडियन 2' का पहला सिंगल ट्रैक 1 मई को रिलीज होने की संभावना है। अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा रचित 'इंडियन 2' का पहला ट्रैक 'थाथा वररू' बताया जा रहा है। इस ट्रैक के बोल सेनापति उर्फ इंडियन थाथा के रूप में कमल हासन की वापसी की घोषणा करेंगे।
Britney Spears: ब्रिटनी स्पीयर्स और पिता जेमी के बीच कानूनी विवाद का हुआ अंत, पॉप गायिका को मिली पूरी आजादी

Indian 2 first song to out on 1 may track define kamal haasan role as Senapathy film to release in june 2024
‘इंडियन 2’ - फोटो : कमल हासन इंस्टाग्राम

इस गाने के अलावा निर्माताओं ने कथित तौर पर फिल्म के ऑडियो लॉन्च के कुछ ट्रैक का अनावरण करने की योजना बनाई है। कथित तौर पर इसे मई में करने की योजना बनाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं को बहुप्रतीक्षित किस्त की उम्मीदों को बढ़ाने के लिए एक प्रचार योजना के साथ आने की उम्मीद है।
Priyanka Chopra: निक की संस्कृति अपनाने में प्रियंका को लगा था वक्त! बोलीं- हम भारतीय सबसे अलग होते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian 2 first song to out on 1 may track define kamal haasan role as Senapathy film to release in june 2024
indian 2 - फोटो : कमल हासन इंस्टाग्राम

कमल हासन ने 1996 की फिल्म इंडियन में दो भूमिकाएं निभाईं, एक पिता की और एक उनके बेटे की। पिता को एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी के रूप में चित्रित किया गया था, जो देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सजग व्यक्ति के रूप में भी काम करते हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और अच्छी कमाई की। वहीं अब कहा जा रहा है कि 'इंडियन 2' में भाग एक की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।
Aaron Sorkin: ‘द सोशल नेटवर्क’ का बनेगा सीक्वल! एरोन सॉर्किन फेसबुक को मानते हैं अमेरिका में हुए दंगों का दोषी

विज्ञापन
Indian 2 first song to out on 1 may track define kamal haasan role as Senapathy film to release in june 2024
कमल हसन - फोटो : इंस्टाग्राम

कमल हसन इससे पहले फिल्म पर अपडेट साझा करते हुए बताया था कि उन्होंने 'इंडियन 2' और 'इंडियन 3' की शूटिंग पूरी कर ली है। 'इंडियन 2' के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम जारी है, जिसके खत्म होने पर टीम 'इंडियन 3' के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम करेगी। वहीं बात करें फिल्म के कलाकार के बारे में तो इसमें कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस ने रेड जाइंट मूवीज के सहयोग से किया है। अनिरुद्ध रविचंदर धुन बनाने वाले हैं।
Imtiaz Ali: पंजाब की मिट्टी में घुली-मिली है चमकीला की जिंदगी, यथार्थ के पर्दे पर उतारी दिवंगत गायक की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed